Stock Market: अप्रैल सीरीज की सुस्त शुरुआत हुई है । निफ्टी करीब 80 प्वाइंट की गिरावट के साथ 23500 के पास पहुंचा है। बैंक निफ्टी 51500 के नीचे फिसला है।ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।
अनुज सिंघल ने कहा कि BSE आज का हीरो ऑफ द डे हो सकता है, लेकिन बड़े गैप-अप के बाद शेयर के पीछे ना भागे। हमने 3900-4000 पर लॉन्ग कराया था। आज तेजी आए तो कुछ मुनाफावसूली कर सकते हैं ।
अनुज सिंघल ने कहा कि एचएसबीसी ने ग्लेनमार्क फार्मा पर होल्ड की रेटिंग को बढ़ाकर Buy रेटिंग दी है। ISB 2001 आउट लाइसेंसिंग डील से री-रेटिंग संभव है। बेस बिजनेस में मार्जिन सुधार और नई डील्स संभावनाएं हैं।
संवर्धन मदरसन पर फोकस (GREEN)
ट्रंप के ऑटो टैरिफ का बहुत असर नहीं है। ज्यादातर पार्ट्स की US में ही मैन्युफैक्चरिंग है। ज्यादातर पार्ट्स US -मैक्सिको-कनाडा एग्रीमेंट में कवर किया। ऑटो टैरिफ में कुछ और बदलाव हों तो असर को देखना होगा। ट्रंप ने विदेशों से आने वाले ऑटो पार्ट्स पर 25% टैरिफ लगाया।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।