Get App

Stock Market: एनसीसी, भारती एयरटेल के शेयरों में बड़ी तेजी संभव, अच्छी कमाई कराएंगे आज के ये बिग स्टॉक्स

अनुज सिंघल ने कहा कि भारती एयरटेल के शेयर में शानदार मोमेंटम नजर आ रहा है। नए शिखर पर भाव पहुंचे है । भारती एयरटेल का शेयर 6 महीने के चैनल से ब्रेकआउट मिला है। कुछ दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2025 पर 10:42 AM
Stock Market: एनसीसी, भारती एयरटेल के शेयरों में बड़ी तेजी संभव, अच्छी कमाई कराएंगे आज के ये बिग स्टॉक्स
अनुज सिंघल ने कहा कि तेल-गैस शेयरों में अच्छा मोमेंटम देखने को मिली। सरकार ने नेचुरल गैस के दाम बढ़ाए।

बाजार में गिरावट के साथ कामकाज हो रहा है। सेंसेक्स 960 अंकों की गिरावट के साथ 76,438.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा है । वहीं निफ्टी 23300 के नीचे फिसला है।  ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में IGL, MGL, GUJ GAS

अनुज सिंघल ने कहा कि फोकस में IGL, MGL, GUJ GAS पर रखें। APM गैस कीमतों में सरकार ने 4% की बढ़ोतरी की। गैस कीमतें $6.50/mmBtu से बढ़कर $6.75/mmBtu हुई । 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक की अवधि के लिए कीमतें बढ़ाई है। अप्रैल 2023 के बाद पहली बार APM गैस प्राइस में बढ़ोतरी हुई। किरीट पारिख पैनल की सिफारिशों के मुताबिक बढ़ोतरी की है। 2 साल बाद कीमतें 4% बढ़ाने का प्रावधान किया है। किरीट पारिख पैनल की सिफारिशें अप्रैल 2023 में लागू हुईं थी।

फोकस में NCC

सब समाचार

+ और भी पढ़ें