Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है। आज पहले घंटे में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आज पहले घंटे का निचला स्तर काफी अहम होगा। सीरीज के पहले दिन ही FIIs ने बड़ी बिकवाली की है । ना सिर्फ कैश में बिकवाली की बल्कि वायदा में भी बड़े शॉर्ट जोड़े। अगर आज भी बड़ी बिकवाली हुई तो बाजार की दिक्कत बढ़ेगी।
अनुज सिंघल ने कहा कि पिछले हफ्ते भी हमने कहा था कि FII के आंकड़ों में एक्सपायरी फैक्टर जोड़े है। कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स मिलाकर करीब `10,000 करोड़ की बिकवाली करें. निफ्टी आज पिछले दो दिनों के निचले स्तर के नीचे शुरुआत करेगा। 23,650 पार होने पर ही संकट के बादल छटेंगे। जब तक 23,650 के नीचे हैं, बिकवाली का रिस्क रहेगा। आज से ऑटो सेल्स के आंकड़े आएंगे। ऑटो सेल्स के आंकड़े बाजार के लिए काफी अहम होंगे।
अब ट्रेडर और निवेशक क्या करें ?
अनुज सिंघल ने कहा कि निवेशक पिछले 6 महीने के बाजार के एक्शन से सबक लें। जो शेयर रिकवरी में नहीं चले वो नहीं चलेंगे। जिन शेयरों ने सितंबर-मार्च में नए शिखर छुए वो सबसे अच्छे हैं, या फिर जो शेयर सितंबर-मार्च में सबसे कम गिरे वो दूसरे सबसे अच्छे है। अपने पोर्टफोलियो में 90% हिस्सा बेहतरीन या दूसरे सबसे बेहतरीन रखिये। खराब शेयरों के लिए पोर्टफोलियो में 1% भी जगह ना दें। 10% वो शेयर हो सकते हैं जो अच्छे हैं लेकिन अभी भी काफी नीचे है। ये शेयर इसलिए नीचे हैं क्योंकि थोड़ा टैरिफ का डर है। ट्रेडर को अपनी स्टाइल को हर स्विंग में बदलना होगा। पिछले 4 दिनों से डे ट्रेडर वाली अप्रोच रखने वाली मार्केट है। आज और कल भी अपनी अप्रोच को डे ट्रेडिंग पर रखें। अगले 3-4 दिन में बड़ा ट्रेंड उभरेगा। 3-4 दिन बाद पोजिशनल ट्रेड लेने का समय आएगा।
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का पहला सपोर्ट 23,400-23,500 (ऑप्शंस जोन) पर है जबकि निफ्टी आज पहले सपोर्ट के काफी नीचे शुरुआत कर सकता है। सबसे अहम सपोर्ट 23,250-23,300 (10 DEMA) पर है। अगर निफ्टी 10 DEMA के नीचे बंद होता है तो बड़ा निगेटिव होगा। उसके बाद अगला सपोर्ट 23,100 (20 DEMA)पर है। पहले घंटे इंतजार करें और बाजार की चाल देखें। पहला रजिस्टेंस: 23,500-23,550 (फ्लैट जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 23,600-23,700 (ऑप्शंस जोन, पिछले हफ्ते का ऊपरी स्तर) पर है। आज स्क्रीन के एक्शन के हिसाब से सभी स्ट्रैटेजी होगी । पहले से तय कोई स्ट्रैटेजी काम नहीं करेगी।
बैंक निफ्टी पर राय देते हुए उन्होंने कहा कि निफ्टी IT की वजह से निफ्टी के मुकाबले बैंक निफ्टी कहीं मजबूत हुआ। अगर बाजार सुधरता है तो इसमें बैंक निफ्टी लीडर होगा। पहला सपोर्ट 51,000-51,100 (एक्सपायरी हफ्ते का निचला स्तर) पर है। सबसे अहम सपोर्ट 50,600-50,700 (10 DEMA) पर है। पहला रजिस्टेंस 51,500-51,600 (न्यूट्रल जोन) पर है। वहीं बड़ा रजिस्टेंस 51,800-52,000 (एक्सपायरी हफ्ते का शिखर) पर है आज सभी स्ट्रैटेजी स्क्रीन के आधार पर होंगी। पहले से तय कोई स्ट्रैटेजी काम नहीं करेगी।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।