Get App

Stock Market: हिंडाल्को, JSW एनर्जी के शेयरों में बड़ी तेजी संभव, अच्छी कमाई कराएंगे आज के ये बिग स्टॉक्स

Stock Market: सुप्रीम कोर्ट से PEL को बड़ी राहत मिली है। DHFL के लिए रिजोल्यूशन प्लान को कायम रखा। पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस ने प्लान दिया था। NCLAT के थोड़े विरोध के बावजूद SC ने प्लान को मंजूरी दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2025 पर 10:41 AM
Stock Market: हिंडाल्को, JSW एनर्जी  के शेयरों में बड़ी तेजी संभव, अच्छी कमाई कराएंगे आज के ये बिग स्टॉक्स
Goldman Sachs ने टाटा कंज्यूमर की बुलिश राय दी है और रेटिंग अपग्रेड करके BUY कॉल दी है।

ट्रंप के जवाबी टैरिफ से पहले बाजार में तेज वौलेटिलिटी देखने को मिल रही है। ऊपरी स्तरों से निफ्टी करीब 100 प्वाइंट नीचे आया है। निफ्टी बैंक भी आज के हाई से करीब 250 प्वाइंट लुढ़का है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में हिंडाल्को (GREEN)

हिंडाल्को पर सिटी की तेजी का नजरिया है और शेयर पर 725 रुपये का टारगेट दिया है। कंपनी ने भारत में अपनी अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम क्षमता बढ़ाई है। नोवेलिस का 2030 तक Recycled Content 63% से बढ़ाकर 75% करने का लक्ष्य है। कार्बन एमिशन FRP के 4 टन/t से घटाकर 3 के नीचे लाने का लक्ष्य है। नोवेलिस का EBITDA/t लक्ष्य $600 पर कायम है। रिसोर्स सिक्योरिटी और प्रीमियमाइजेशन से भारत में EBITDA/t ग्रोथ बढ़ेगी। कंपनी की बैलेंससीट मजबूत, 8-10% का फ्री कैश फ्लो है।

फोकस में JSW एनर्जी (GREEN)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें