Share Market Today: सेंसेक्स और निफ्टी मंगलवार 11 जून को लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी रहा। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिन भर में करीब 1.82 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.74 फीसदी और 0.95 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी टेलीकम्युनिकेशंस, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर FMCG, बैकिंग, फार्मा शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
