Get App

Stock Market Closing Bell: Sensex में 1053 अंकों की भारी गिरावट, डूब गए निवेशकों के ₹8.38 लाख करोड़

Stock Market Closing Bell: एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) जैसे हैवीवेट स्टॉक की भारी गिरावट ने आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) को तोड़ दिया। सेंसेक्स टूटकर 70400 और निफ्टी भी 21300 के नीचे आ गया है। वहीं पिछले हफ्ते सेंसेक्स 73300 और निफ्टी 22000 के पार पहुंचकर बंद हुए थे। फार्मा शेयरों ने मार्केट को संभालने की कोशिश तो की लेकिन बाकी सेक्टर से इसे सपोर्ट नहीं मिल पाया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 23, 2024 पर 8:37 PM
Stock Market Closing Bell: Sensex में 1053 अंकों की भारी गिरावट, डूब गए निवेशकों के ₹8.38 लाख करोड़
सेंसेक्स आज 1053.10 प्वाइंट यानी 1.47 फीसदी की गिरावट के साथ 70370.55 और निफ्टी 333 प्वाइंट यानी 1.54 फीसदी टूटकर 21238.80 पर बंद हुआ है।

Stock Market Closing Bell: एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) जैसे हैवीवेट स्टॉक की भारी गिरावट ने आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) को तोड़ दिया। सेंसेक्स टूटकर 70400 और निफ्टी भी 21300 के नीचे आ गया है। वहीं पिछले हफ्ते सेंसेक्स 73300 और निफ्टी 22000 के पार पहुंचकर बंद हुए थे। फार्मा शेयरों ने आज मार्केट को संभालने की कोशिश तो की लेकिन बाकी सेक्टर से इसे सपोर्ट नहीं मिल पाया। मार्केट की इस गिरावट पर आज बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 8.37 लाख करोड़ रुपये गिर गया यानी निवेशकों के 8.37 लाख करोड़ रुपये आज डूब गए।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो सेंसेक्स आज 1053.10 प्वाइंट यानी 1.47 फीसदी की गिरावट के साथ 70370.55 और निफ्टी 333 प्वाइंट यानी 1.54 फीसदी टूटकर 21238.80 पर बंद हुआ है। अब सेक्टरवाइज बात करें तो आज निफ्टी के सिर्फ फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स ही ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। निफ्टी बैंक 2.26 फीसदी टूटकर बंद हुआ है।

Short Term Stocks: शॉर्ट टर्म में इन दो शेयरों से होगी बंपर कमाई, अपने पोर्टफोलियो से करें मिलान

निवेशकों ने गंवाए 8.37 लाख करोड़ रुपये

सब समाचार

+ और भी पढ़ें