Stock Market Closing Bell: Sensex में 1245 अंकों का उछाल, Nifty रिकॉर्ड ऊंचाई पर, झमाझम बरसे ₹4.29 लाख करोड़

Stock Market Closing Bell: बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए और डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक उछाल के साथ बंद हुए हैं। मार्केट को कुछ शेयरों से इतना तगड़ा सपोर्ट मिला कि बाकी शेयरों की बिकवाली भी इसकी तेजी को थाम नहीं सके। मार्केट की इस रौनक में निवेशकों की दौलत आज 4.29 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है

अपडेटेड Mar 01, 2024 पर 10:58 PM
Story continues below Advertisement
Stock Market Closing Bell: Sensex आज 1245.05 प्वाइंट यानी 1.72 फीसदी के उछाल के साथ 73745.35 और Nifty 50 भी 355.95 प्वाइंट्स यानी 1.62 फीसदी की बढ़त के साथ 22338.75 पर बंद हुआ है।

Stock Market Closing Bell: वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों और दिसंबर 2023 तिमाही के शानदार जीडीपी आंकड़ों पर घरेलू मार्केट में आज शानदार हरियाली दिखी। दोनों ही घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आज रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए और डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक उछाल के साथ बंद हुए हैं। आईटी और फार्मा शेयर ने मार्केट को नीचे खींचने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। निफ्टी का मीडिया इंडेक्स करीब डेढ़ फीसदी कमजोर हुआ है। वहीं दूसरी तरफ निफ्टी के बैंक, ऑटो और ऑयल एंड गैस के इंडेक्स 2 फीसदी से अधिक मजबूत हुए जबकि कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का इंडेक्स डेढ़ फीसदी से अधिक। निफ्टी मेटल 3 फीसदी से अधिक उछाल के साथ बंद हुआ है।

ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.29 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया यानी कि निवेशकों की दौलत आज 4.29 लाख करोड़ रुपये लाख करोड़ रुपये बढ़ी है। सेंसेक्स आज 1245.05 प्वाइंट यानी 1.72 फीसदी के उछाल के साथ 73745.35 और निफ्टी 355.95 प्वाइंट्स यानी 1.62 फीसदी की बढ़त के साथ 22338.75 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में निफ्टी 22353.3 और सेंसेक्स 73819.21 पर पहुंचा था। आज का क्लोजिंग प्वाइंट भी रिकॉर्ड है।

निवेशकों ने कमाए 4.29 लाख करोड़ रुपये


एक कारोबारी दिन पहले यानी 29 फरवरी 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 3,87,95,690.23 करोड़ रुपये था। आज यानी 1 मार्च 2024 को यह उछलकर 3,92,25,029.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी आज 4,29,339.75 करोड़ रुपये बढ़ी है।

Sensex के सिर्फ 4 शेयर आज रेड

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से सिर्फ 4 ही आज रेड जोन में बंद हुए हैं। इसमें सबसे अधिक तेजी आज टाटा स्टील, जेएसटब्ल्यू स्टील और एलएंडटी में रही। वहीं दूसरी तरफ आज HCL, इंफोसिस और सन फार्मा में सबसे अधिक गिरावट रही।

sensex

242 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसके 3947 शेयरों की आज ट्रेडिंग हुई जिसमें से 2387 में तेजी रही, 1451 में गिरावट और 109 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं 242 शेयरों ने 52 हफ्ते का हाई छू लिया और 33 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर आ गए। इसके अलावा 13 शेयर अपर सर्किट पर चले गए तो 6 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

Sensex-Nifty क्यों पहुंचे रिकॉर्ड ऊंचाई पर? इन पांच वजहों ने भरी चाबी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।