शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता काफी निराशाजनक रहा। 5 में से 4 कारोबारी दिन बाजार घाटे के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) इस हफ्ते करीब 2.7% लुढ़के। वहीं BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स तो क्रमश: करीब 4.75% और 7.62% तक गिर गए। इस गिरावट के साथ शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति में पिछले हफ्ते करीब 19 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई। बाजार में इस गिरावट को दुनिया के कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ने और केंद्रीय बैंकों की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी जारी रखने के संकेत से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके साथ ही कुछ एक्सपर्ट ही इसे हर साल नए साल से पहले देखी जाने वाली पारंपरिक बिकवाली से भी जोड़ रहे हैं।
