Stock market: शेयर बाजार में आया भूचाल, एक दिन में ₹9.32 लाख करोड़ डूबे, Sensex ने लगाया 1018 अंक का गोता

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार 11 फरवरी को भी हाहाकार जारी रहा। सेंसेक्स 1,018 गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी टूटकर 23,100 के नीचे चला गया। इसके चलते शेयर बाजार में निवेशकों के आज करीब 9.32 लाख करोड़ रुपये डूब गए। यह लगातार पांचवां दिन है, जब सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इन 5 दिनों में सेंसेक्स करीब 2300 लुढ़क चुका है

अपडेटेड Feb 11, 2025 पर 4:04 PM
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 408.50 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार 11 फरवरी को भी हाहाकार जारी रहा। सेंसेक्स 1,018 गिरकर बंद हुआ। वहीं निफ्टी टूटकर 23,100 के नीचे चला गया। इसके चलते शेयर बाजार में निवेशकों के आज करीब 9.32 लाख करोड़ रुपये डूब गए। यह लगातार पांचवां दिन है, जब सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इन 5 दिनों में सेंसेक्स करीब 2300 लुढ़क चुका है। छोटे और मझोले शेयरों ने तो निवेशकों को और भी बड़ा झटका दिया है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 2.88 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 3.4 फीसदी टूटकर बंद हुए। यहां तक सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ ऐलानों, विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार बिकवाली, भारतीय रुपये में कमजोरी, कंपनियों की कमजोर अर्निंग्स ग्रोथ और स्मॉलकैप-मिडकैप शेयरों के ऊंचे वैल्यूएशन के चलते बाजार में लगातार बिकवाली हो रही है।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1,018.20 अंक या 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 76,293.60 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 309.80 अंक या 1.32 फीसदी लुढ़ककर 23,071.80 के स्तर पर बंद हुआ।


निवेशकों के ₹9.32 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 11 फरवरी को घटकर 408.50 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 10 फरवरी को 417.82 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 9.32 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 9.32 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर लुढ़के

शेयर बाजार में आज गिरावट इतनी तेज थी कि बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी जोमैटो (Zomato) का शेयर 5.24 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टाटा स्टील (Tata Steel), जोमैटो (Zomato), टाइटन (Titan) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में 2.41 फीसदी से लेकर 2.84% तक की गिरावट देखी गई।

वहीं सिर्फ एक शेयर, भारती एयरटेल (Bharti Airtel) 0.01 फीसदी की मामूली तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ है।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex158

3,478 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,097 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 525 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 3,478 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 94 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 55 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 479 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex158f

 

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, इन 7 कारणों से आई बड़ी गिरावट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।