भारतीय शेयर बाजार में 29 मई को पहले तेजी और बाद में जबरदस्त गिरावट आई। सेंसेक्स 1000 अंकों से ज्यादा और निफ्टी लगभग 360 अंक टूट गया। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5.17 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घट गया। यह लगातार तीसरा कारोबारी सत्र है, जब बाजार लाल निशान में बंद हुआ है। अमेरिका-ईरान डील पर अनिश्चितता, FII की सेलिंग, MSCI रीबैलेंसिंग जैसे फैक्टर्स के चलते बाजार नीचे आया।
