Sensex-Nifty Closes Red: ऊपरी लेवल पर मुनाफावसूली, आईटी-ऑटो शेयरों में ताबड़तोड़ बिकवाली और India VIX में करीब 4% के तेज उछाल ने मार्केट को ऐसा तोड़ा कि घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) हरे से लाल हो गए। सेंसेक्स इंट्रा-डे हाई से 600 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी 24200 के पार जाकर फिर 24000 के नीचे तक आ गया। ब्रोडर लेवल पर भी ऐसा दबाव दिखा और स्मॉलकैप में तो अधिक। निफ्डी मिडकैप 100 आज आधे फीसदी से थोड़ी कम गिरावट के साथ बंद हुआ तो दूसरी तरफ निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे फीसदी से अधिक फिसलन रही।
सेक्टरवाइज मार्केट को आज फार्मा शेयरों ने सपोर्ट करने की काफी कोशिश की लेकिन इसका निफ्टी इंडेक्स निफ्टी फार्मा भी करीब आधी बढ़त गंवाते हुए 1% से थोड़ी अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ। मार्केट को आज ऑटो और आईटी सेक्टर ने तगड़ा शॉक दिया और इसमें पीएसयू बैंक ने भी साथ दिया। निफ्टी ऑटो आज 2% से अधिक और निफ्टी आईटी 1% से अधिक तो निफ्टी पीएसयू बैंक करीब 1% कमजोर हुआ।
ओवरऑल बिकवाली के इस माहौल में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹72 हजार करोड़ घट गया यानी निवेशकों की दौलत ₹72 हजार करोड़ कम हो गई। इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 372.10 प्वाइंट्स यानी 0.48% की गिरावट के साथ 76,728.37 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 109.75 प्वाइंट्स यानी 0.46% की फिसलन के साथ 23,946.25 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 152.32 प्वाइंट्स चढ़कर 77,252.78 तक पहुंचा था जिससे यह 631.03 प्वाइंट्स टूटकर तक 76,621.75 आ गया तो निफ्टी भी 64.00 प्वाइंट्स उछलकर 24,120.00 तक जाने के बाद वहां से 195.45 प्वाइंट्स गिरकर 23,924.55 तक आ गया।
निवेशकों के ₹72 हजार करोड़ स्वाहा
एक कारोबारी दिन पहले यानी 25 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,74,62,007.228 करोड़ था। आज यानी 29 जून 2026 को यह घटकर ₹4,73,89,966.33 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹72,040.898 करोड़ की गिरावट आई है।
Sensex के 13 स्टॉक्स ग्रीन
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 13 स्टॉक्स ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज जोमैटो की पैरेंट कंपनी एटर्नल, ट्रेंट और बीईएल में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट कोटक बैंक, एमएंडएम और मारुति में रही। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
166 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 4559 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1712 शेयर आज मजबूत हुए तो 2629 में गिरावट रही जबकि 218 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 166 शेयर एक साल के हाई और 98 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 9 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 10 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।