Stock Market : अगले एक दशक में मैन्युफैक्चरिंग के साथ बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं। पीएमएस एआईएफ-वर्ल्ड समिट एंड अवार्ड्स 2023 (PMS AIF World Summit and Awards 2023) के दौरान ज्यादातर मनी मैनेजर्स ने यह बात कही है। फाइनेंशियल इनक्लूजिविटी पर जोर के साथ, आने वाले दशक में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर कई गुना बढ़ने का अनुमान है। मार्केट एक्सपर्ट्स का प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के बैंकों पर समान रूप से बुलिश होना एक पॉजिटिव संकेत है। इनवैसेट पीएमएस के मैनेजिंग पार्टनर अनिरुद्ध गर्ग ने कहा, “आने वाले दशक में पब्लिक और प्राइवेट सहित भारतीय बैंकों की वैल्यू में खासा इजाफा होगा।”
