Get App

Share Market में 4 दिनों के बाद गिरावट, रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला सेंसेक्स, फिर भी ₹83,000 करोड़ के मुनाफे में रहे निवेशक

Share Market Today: शेयर बाजार में पिछले 4 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला आज 28 जून को टूट गया। सेंसेक्स और निफ्टी ने दिन के कारोबार में नया रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ। हालांकि बाद में यह फिसलकर लाल निशान में बंद हुए। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में तेजी रही, जिसके चलते निवेशक आज भी बाजार से करीब 83,000 करोड़ रुपये कमाने में सफल रहे

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 28, 2024 पर 4:06 PM
Share Market में 4 दिनों के बाद गिरावट, रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला सेंसेक्स, फिर भी ₹83,000 करोड़ के मुनाफे में रहे निवेशक
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 439.24 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में पिछले 4 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला आज 28 जून को टूट गया। सेंसेक्स और निफ्टी ने दिन के कारोबार में नया रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ। हालांकि बाद में यह फिसलकर लाल निशान में बंद हुए। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में तेजी रही, जिसके चलते निवेशक आज भी बाजार से करीब 83,000 करोड़ रुपये कमाने में सफल रहे। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.41 और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.56 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। आज के कारोबार के दौरान ऑयल एंड गैस, एनर्जी और फार्मा शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर बैंकिंग और टेलीकॉम शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 210.45 अंक या 0.27% की गिरावट के साथ 79,032.73 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने 79,671.58 का नया उच्च स्तर छुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 33.90 अंक या 0.14% बढ़कर 24,010.60 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने भी 24,174 का नया आलटाइम हाई बनाया।

निवेशकों ने ₹83,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 28 जून को बढ़कर 439.24 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 27 जून को 438.41 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 83,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 83,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें