Stock Market Holiday: 28 मई को रहेगी बकरीद पर बंद रहेगा शेयर बाजार? चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Stock Market Holiday: बकरीद की छुट्टी के चलते इस हफ्ते शेयर बाजार निवेशकों को लंबा ब्रेक मिलने वाला है। NSE और BSE में कारोबार कब बंद रहेगा, MCX का क्या शेड्यूल होगा और 2026 में बाजार किन-किन दिनों बंद रहेगा, यहां जानिए पूरी जानकारी।

अपडेटेड May 27, 2026 पर 6:09 PM
Story continues below Advertisement
बकरीद के मौके पर गुरुवार 28 मई को भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार नहीं होगा।

Stock Market Holiday: बकरीद के मौके पर गुरुवार 28 मई को भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार नहीं होगा। इस वजह से निवेशकों के लिए यह कारोबारी सप्ताह छोटा रहेगा। घरेलू शेयर बाजारों में ट्रेडिंग शुक्रवार से फिर शुरू होगी। इसके बाद शनिवार और रविवार की नियमित साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

बकरीद के बाद शेयर बाजार जून में मुहर्रम और सितंबर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर भी बंद रहेगा।

2026 में शेयर बाजार कब-कब रहेगा बंद?

तारीख दिन छुट्टी
28 मई गुरुवार बकरीद
26 जून शुक्रवार मुहर्रम
14 सितंबर सोमवार गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर मंगलवार दशहरा
10 नवंबर मंगलवार दिवाली-बलिप्रतिपदा
24 नवंबर मंगलवार प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव
25 दिसंबर शुक्रवार क्रिसमस


दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग होगी

8 नवंबर को दिवाली लक्ष्मी पूजन के अवसर पर भी शेयर बाजार में नियमित कारोबार नहीं होगा। हालांकि इस बार यह दिन रविवार को पड़ रहा है।

इसके बावजूद हर साल की तरह मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जाएगा। इसके समय की घोषणा बाद में एक्सचेंजों की ओर से जारी सर्कुलर में की जाएगी।

बकरीद पर MCX का क्या रहेगा शेड्यूल?

बकरीद के दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) का सुबह का सत्र बंद रहेगा। यानी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कमोडिटी बाजार में कारोबार नहीं होगा।

हालांकि शाम का सत्र सामान्य रूप से खुलेगा। ट्रेडिंग शाम 5 बजे से शुरू होकर रात 11:30 बजे या 11:55 बजे तक जारी रहेगी।

27 मई को कैसी रही बाजार की चाल

घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बुधवार को लगभग सपाट कारोबार के बाद मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 141.90 अंक यानी 0.19 प्रतिशत गिरकर 75,867.80 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 महज 6.55 अंक यानी 0.03 प्रतिशत फिसलकर 23,907.15 के स्तर पर रहा।

दिन के दौरान सेंसेक्स 76,224.68 के ऊपरी स्तर तक पहुंचा था, लेकिन बाद में बिकवाली के दबाव में 75,748.21 तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी भी 23,983.20 के दिन के उच्च स्तर से फिसलकर 23,858.25 तक आ गया था।

GST on Online Gaming:ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, GST हटाने से किया इनकार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।