Stock Market Holiday: अगर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस हफ्ते में एक दिन शेयर बाजार में न तो कोई स्टॉक खरीद पाएंगे और न ही बेच पाएंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, आज यानी 29 जून दिन गुरुवार को बकरीद (Bakrid) के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। पहले यह छुट्टी 28 जून दिन बुधवार को तय की गई थी। लेकिन अब इस तारीख में बदलाव किया गया है। कुल मिलाकर 29 जून को गुरूवार को दोनों एक्सचेंज बंद रहेंगे।
