Get App

Stock Market Holiday: क्या 4 मार्च को होली पर बंद रहेगा शेयर बाजार? ये है BSE-NSE की हॉलिडे लिस्ट

Stock Market Holiday: देश के कई हिस्सों में 4 मार्च को होली मनाई जा रही है, तो क्या शेयर बाजार भी बंद रहेगा? ये सवाल ज्यादार निवेशकों के मन में है। BSE और NSE के कैलेंडर के मुताबिक आज बुधवार को शेयर बाजार बंद नहीं रहेगा

Edited By: Sheetalअपडेटेड Mar 04, 2026 पर 6:20 AM
Stock Market Holiday: क्या 4 मार्च को होली पर बंद रहेगा शेयर बाजार? ये है BSE-NSE की हॉलिडे लिस्ट
Stock Market Holiday: देश के कई हिस्सों में 4 मार्च को होली मनाई जा रही है, तो क्या शेयर बाजार भी बंद रहेगा?

Stock Market Holiday: देश के कई हिस्सों में 4 मार्च को होली मनाई जा रही है, तो क्या शेयर बाजार भी बंद रहेगा? ये सवाल ज्यादार निवेशकों के मन में है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार होली की ट्रेडिंग छुट्टी 3 मार्च मंगलवार को थी। BSE और NSE के कैलेंडर के मुताबिक आज बुधवार को शेयर बाजार बंद नहीं रहेगा। इसलिए बुधवार 4 मार्च को बाजार सामान्य रूप से खुला रहेगा और सभी सेगमेंट में कारोबार होगा।

4 मार्च को होगी शेयर बाजार में ट्रेडिंग

शेयर बाजार पहले से घोषित छुट्टियों की सूची के अनुसार चलता है। भले ही अलग-अलग राज्यों में होली की तारीख अलग हो, लेकिन एक्सचेंज ने 3 मार्च को ही आधिकारिक छुट्टी रखी थी। 4 मार्च को इक्विटी, डेरिवेटिव और करेंसी सेगमेंट में ट्रेडिंग जारी रहेगी।

साल 2026 में शेयर बाजार कुल 15 दिनों के लिए बंद रहेगा। अब अगली बड़ी छुट्टी 26 मार्च को श्रीराम नवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती पर होगी। अप्रैल में 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर बाजार बंद रहेगा। मई में 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद के अवसर पर छुट्टी रहेगी। जून में 26 जून को मुहर्रम पर भी बाजार बंद रहेगा। साल के दूसरे हिस्से में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 20 अक्टूबर को दशहरा, 10 नवंबर को दिवाली बलिप्रतिपदा, 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस पर ट्रेडिंग नहीं होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें