Stock Market Holiday: गुड फ्राइडे पर ग्लोबल स्टॉक मार्केट बंद, जानिए क्या भारत में रहेगी छुट्टी

Stock Market Holiday: गुड फ्राइडे पर दुनियाभर शेयर बाजार बंद रहेंगे और निवेशकों को लंबा वीकेंड मिलेगा। जानिए भारत में बाजार बंद रहेगा या नहीं, साथ ही 2026 की पूरी हॉलिडे लिस्ट।

अपडेटेड Apr 02, 2026 पर 5:00 PM
Story continues below Advertisement
2 अप्रैल को भारी उतार-चढ़ाव के बीच बाजार हरे निशान में बंद हुआ।

Stock Market Holiday: निवेशकों और ट्रेडर्स को एक लंबा वीकेंड मिलने जा रहा है। शेयर बाजार 3 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे के मौके पर बंद रहेंगे। इसके बाद 4 अप्रैल (शनिवार) और 5 अप्रैल (रविवार) को पहले से ही साप्ताहिक छुट्टी होती है। अब नियमित ट्रेडिंग सोमवार, 6 अप्रैल से शुरू होगी।

शुक्रवार को BSE और National Stock Exchange में इक्विटी, डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सहित सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग और सेटलमेंट पूरी तरह बंद रहेंगे। यानी बाजार से जुड़ी कोई भी गतिविधि नहीं होगी।

अप्रैल में एक और छुट्टी


अप्रैल में सिर्फ गुड फ्राइडे ही नहीं, बल्कि 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के कारण भी बाजार बंद रहेगा। यानी महीने में दो दिन ट्रेडिंग नहीं होगी। नीचे 2026 में शेयर बाजार की छुट्टियों का पूरा कैलेंडर दिया गया है:

तारीख दिन छुट्टी
3 अप्रैल शुक्रवार गुड फ्राइडे
14 अप्रैल मंगलवार
डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती
1 मई शुक्रवार महाराष्ट्र दिवस
28 मई गुरुवार बकरीद
26 जून शुक्रवार मुहर्रम
14 सितंबर सोमवार गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर मंगलवार दशहरा
10 नवंबर मंगलवार
दिवाली (बालिप्रतिपदा)
24 नवंबर मंगलवार गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर शुक्रवार क्रिसमस

बाजार का सामान्य समय क्या रहता है?

सामान्य दिनों में भारतीय शेयर बाजार सोमवार से शुक्रवार तक खुलते हैं। प्री-ओपन सेशन सुबह 9:00 से 9:15 बजे तक चलता है, जबकि नियमित ट्रेडिंग सुबह 9:15 से दोपहर 3:30 बजे तक होती है।

कमोडिटी मार्केट भी रहेंगे बंद

3 अप्रैल को कमोडिटी मार्केट भी पूरी तरह बंद रहेंगे। Multi Commodity Exchange और National Commodity and Derivatives Exchange में भी पूरे दिन कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

छुट्टी से पहले भारी उतार-चढ़ाव

2 अप्रैल को भारी उतार-चढ़ाव के बीच बाजार हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 185.23 अंक यानी 0.25 प्रतिशत चढ़कर 73,319.55 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 33.70 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,713.10 पर बंद हुआ।

दोपहर 11:38 बजे के आसपास निफ्टी 458 अंक यानी 2.02% गिरकर 22,221.1 पर पहुंच गया। वहीं, सेंसेक्स 1,422 अंक यानी 1.95% टूटकर 71,711.7 पर आ गया। लेकिन, आखिर में बड़ी रिकवरी देखने को मिली।

Market view : बाजार का ओवरऑल स्ट्रक्चर अभी भी कमजोर, 22450-22400 का सपोर्ट टूटने पर बढ़ सकती है कमजोरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।