Get App

Stock Market Holiday: अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन खुलेगा शेयर बाजार, सोमवार और शुक्रवार को बंद रहेगा स्टॉक मार्केट

Stock Market Holiday: अप्रैल के तीसरे हफ्ते में शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए सिर्फ तीन दिन ही मिलेंगे। सोमवार 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों दिन बंद रहेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2025 पर 3:57 PM
Stock Market Holiday: अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन खुलेगा शेयर बाजार, सोमवार और शुक्रवार को बंद रहेगा स्टॉक मार्केट
Stock Market Holiday: अप्रैल में अगले हफ्ते में शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए सिर्फ तीन दिन ही मिलेंगे।

Stock Market Holiday: अगले हफ्ते शेयर बाजार सिर्फ 3 दिन खुलेगा। स्टॉक मार्केट में मंगलवार से गुरुवार तक ट्रेडिंग होगी। सोमवार 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और 18 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे के मौके पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों दिन बंद रहेंगे। इसका मतलब है कि हफ्ते में केवल 15, 16 और 17 अप्रैल यानी मंगलवार से गुरुवार तक ही बाजार खुले रहेंगे।

अंबेडकर जयंती और गुड फ्राइडे के कारण सोमावर और शुक्रवार को इक्विटी, डेरिवेटिव्स, करेंसी मार्केट, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) जैसे सभी सेगमेंट्स में ट्रेडिंग नहीं होगी। निवेशकों और ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने ट्रेडिंग प्लान को इस सप्ताह के कम सत्रों को ध्यान में रखते हुए तैयार करें।

14 अप्रैल 2025 (सोमवार) को डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी, जो भारतीय संविधान के निर्माता की जयंती है। इस दिन ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी और अगला सत्र 15 अप्रैल मंगलवार को शुरू होगा।

18 अप्रैल, 2025 (शुक्रवार) को गुड फ्राइडे के कारण सप्ताह की दूसरी छुट्टी होगी, जिससे हफ्ते की शुरुआत और अंत, दोनों ही दिन बाजार बंद रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें