Credit Cards

Stock Market Holiday: बुधवार 20 नवंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, यहां जानें कारण

Stock Market Holiday: 20 नवंबर को शेयर बाजार बंद रहेगा। बुधवार 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कारण शेयर मार्केट बंद रहने वाला है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने 8 नवंबर को जारी एक नोटिफिकेशन में बताया कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के कारण बुधवार 20 नवंबर 2024 को ट्रेडिंग के लिए बंद रहेगा

अपडेटेड Nov 08, 2024 पर 5:21 PM
Story continues below Advertisement
Stock Market Holiday: 20 नवंबर को शेयर बाजार बंद रहेगा।

Stock Market Holiday: 20 नवंबर को शेयर बाजार बंद रहेगा। बुधवार 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के कारण शेयर मार्केट बंद रहने वाला है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने 8 नवंबर को जारी एक नोटिफिकेशन में बताया कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के कारण बुधवार 20 नवंबर 2024 को ट्रेडिंग के लिए बंद रहेगा। इस दिन महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होंगे और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

15 और 20 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक

इसके अलावा शेयर बाजार 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती के कारण बंद रहने वाला है। इस तरह नवंबर महीने में यह तीसरा अवकाश होगा, इससे पहले 1 नवंबर को दिवाली के अवसर पर भी बाजार बंद रहा था। इस साल की शुरुआत में 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के अवसर पर भी शेयर बाजार में अवकाश घोषित किया गया था, और 20 मई को लोकसभा चुनाव के चलते भी बाजार बंद रहे थे। दिसंबर में भी शेयर बाजार 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण बंद रहेगा।


नवंबर में शनिवार और रविवार की छुट्टियों की लिस्ट

9 नवंबर: शनिवार

10 नवंबर: रविवार

16 नवंबर: शनिवार

17 नवंबर: रविवार

23 नवंबर: शनिवार

24 नवंबर: रविवार

30 नवंबर: शनिवार

शेयर बाजार और MCX शनिवार, रविवार के अलावा और किन छुट्टियों पर बंद रहेंगे?

15 नवंबर: गुरु नानक जयंती

20 नवंबर: महाराष्ट्र विधानसभा इलेक्शन

25 दिसंबर: क्रिसमस

जिला उपभोक्ता आयोग ने हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ सुनाया फैसला, कंपनी को 3.67 लाख पेमें

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।