Share Market Holiday List November 2024: नवंबर महीने में शेयर बाजर 7 दिन बंद रहने वाला है। स्टॉक मार्केट 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती और 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के कारण बंद रहेंगे। भारतीय शेयर बाजार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) शामिल हैं। NSE ने 8 नवंबर को 15 और 20 नवंबर की छुट्टी का ऐलान किया था। नवंबर में अब 2 दिन शेयर बाजार बंद रहेगा। अगर इसमें वीकेंड की बची 5 छुट्टियों को मिला दिया जाए तो शेयर बाजार सात दिन के लिए बंद रहेगा। इन दिनों में ट्रेडिंग और सेटलमेंट से जुड़ी सभी ट्रांजेक्शन जैसे करेंसी डेरिवेटिव्स, फ्यूचर्स और ऑप्शंस, स्टॉक और कमोडिटी डेरिवेटिव्स बंद रहेंगी।
