Stock Market Holidays: इस हफ्ते दो दिन बंद रहेंगे BSE-NSE, जानिए कल खुला या बंद रहेगा शेयर बाजार

Stock Market Holidays: इस हफ्ते शेयर बाजार में दो दिन छुट्टी रहेगी। इसकी वजह महावीर जयंती और गुड फ्राइडे जैसे त्योहार हैं। जानिए कब खुला रहेगा बाजार और आगे किन तारीखों पर ट्रेडिंग नहीं होगी।

अपडेटेड Mar 30, 2026 पर 8:39 PM
Story continues below Advertisement
गुड फ्राइडे के बाद अगली छुट्टी 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर होगी।

Stock Market Holidays: शेयर बाजार मंगलवार (31 मार्च) को श्री महावीर जयंती के मौके पर बंद रहेंगे। इससे इस हफ्ते ट्रेडिंग के दिन कम हो जाएंगे। निवेशकों के लिए यह हफ्ता छोटा रहने वाला है, क्योंकि बीच में एक और छुट्टी भी पड़ रही है।

इस हफ्ते दो दिन बंद रहेगा बाजार

इस हफ्ते 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के कारण भी बाजार बंद रहेगा। ऐसे में वीकेंड के साथ मिलाकर निवेशकों को लंबा ब्रेक मिलेगा और ट्रेडिंग के मौके कम हो जाएंगे।


आगे कब-कब बंद रहेगा बाजार

गुड फ्राइडे के बाद अगली छुट्टी 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर होगी। इसके बाद 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद के दिन भी बाजार बंद रहेगा।

यानी आने वाले महीनों में भी बाजार में कई छुट्टियां रहने वाली हैं, जिनका असर ट्रेडिंग पर पड़ेगा।

2026 में शेयर बाजार की पूरी छुट्टियों की सूची

तारीख दिन अवसर
31 मार्च मंगलवार श्री महावीर जयंती
3 अप्रैल शुक्रवार गुड फ्राइडे
14 अप्रैल मंगलवार
डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती
1 मई शुक्रवार महाराष्ट्र दिवस
28 मई गुरुवार बकरीद
26 जून शुक्रवार मुहर्रम
14 सितंबर सोमवार गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर शुक्रवार महात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर मंगलवार दशहरा
10 नवंबर मंगलवार
दिवाली-बलिप्रतिपदा
24 नवंबर मंगलवार
प्रकाश पर्व गुरु नानक देव
25 दिसंबर शुक्रवार क्रिसमस

दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग होगी

8 नवंबर को दिवाली लक्ष्मी पूजन के कारण बाजार में छुट्टी रहेगी, लेकिन यह दिन रविवार को पड़ रहा है। इस दिन परंपरा के अनुसार मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। इसकी टाइमिंग एक्सचेंज बाद में बताएंगे।

MCX पर क्या रहेगा असर

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में श्री महावीर जयंती के दिन सुबह का सत्र (सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक) बंद रहेगा। हालांकि, शाम का सत्र (शाम 5 बजे से रात 11:30/11:55 बजे तक) सामान्य रूप से चालू रहेगा।

Stock in Focus: 6 महीने में 55% गिरा स्टॉक, अब सरकारी कंपनी से मिले ₹283 करोड़ के ऑर्डर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।