Get App

Stock Market Down: शेयर बाजार में इन 3 कारणों से गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 23500 तक लुढ़का

Stock Market Down: भारतीय शेयर बाजार में लगातार 7 दिनों की तेजी के बाद आज 26 मार्च को गिरावट आई। अमेरिकी टैरिफ नीतियों को लेकर अनिश्चितता और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते बाजार में दिखा। बीएसई सेंसेक्स 671.76 अंक लुढ़ककर 77,345.43 के निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी इस दौरान फिसलकर 23,500 के स्तर पर आ गया

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 26, 2025 पर 3:22 PM
Stock Market Down: शेयर बाजार में इन 3 कारणों से गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निफ्टी 23500 तक लुढ़का
Stock Market Down: लगातार सात दिनों की तेजी के बाद, निवेशक अब मुनाफा वसूली कर रहे हैं

Stock Market Down: भारतीय शेयर बाजार में लगातार 7 दिनों की तेजी के बाद आज 26 मार्च को गिरावट आई। अमेरिकी टैरिफ नीतियों को लेकर अनिश्चितता और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते बाजार में दिखा। बीएसई सेंसेक्स 671.76 अंक लुढ़ककर 77,345.43 के निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी इस दौरान फिसलकर 23,500 के स्तर पर आ गया। छोटे और मझोले शेयरों में लगातार तीसरे दिन बिकवाली दिखी। निफ्टी पर टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और डॉ रेड्डी लैब्स सबसे अधिक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

शेयर बाजार में आज की गिरावट के पीछे 3 बड़े कारण ये रहे-

1. अमेरिका में टैरिफ को लेकर चिंता

निवेशकों में इस समय सबसे अधिक अमेरिकी टैरिफ पॉलिसी को लेकर चिंताएं देखी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को "मु्क्ति दिवस (Liberation Day)" की तरह बताते हुए इस दिन कई बड़े टैरिफ फैसलों के ऐलान की बात कही है। माना जा रहा है कि इस दौरान वह कई देशों पर रेसिप्रोकल यानी जवाबी टैक्स लगाने का ऐलान कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि "कुछ देशों को छूट मिल सकती है, लेकिन अधिकतर देशों को नहीं।" ट्रंप के इस बयान से निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ गई। अमेरिका के इस कदम से ग्लोबल व्यापार पर असर पड़ सकता है, जिससे भारतीय बाजार में भी दबाव देखने को मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें