Get App

6 दिन में ₹24 लाख करोड़ डूबे! रुला रही शेयर बाजार की यह गिरावट, एक्सपर्ट्स से जानें कब आएगी तेजी

Stock Market Falls: बीएसई मिडकैप (BSE MidCap) और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) इंडेक्स का पिछले एक साल का रिटर्न अब डॉलर के लिहाज से नेगेटिव हो गया है। दोनों इंडेक्स डॉलर के टर्म में करीब 1% तक लुढ़क गए हैं। वहीं भारतीय रुपये के टर्म में, इनका पिछले एक साल का रिटर्न अब महज 3.5 पर्सेंट रह गया है। हालांकि सेंसेक्स डॉलर के लिहाज से अभी भी 2 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहे हैं

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Feb 12, 2025 पर 3:32 PM
6 दिन में ₹24 लाख करोड़ डूबे! रुला रही शेयर बाजार की यह गिरावट, एक्सपर्ट्स से जानें कब आएगी तेजी
Stock Market Falls: मार्केट एनालिस्ट्स ने निवेशकों को लार्जकैप शेयरों पर फोकस करने की सलाह दी है

शेयर बाजार में बुधवार 12 फरवरी को लगातार छठवें दिन भारी गिरावट देखी गई। इन 6 दिनों में निवेशकों की संपत्ति में करीब 24 लाख करोड़ रुपये की कमी आ चुकी है। विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली, ग्लोबल ट्रेड वार की आशंका और मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों के ऊंचे वैल्यूएशन जैसी वजहें बाजार पर दबाव बना रहे हीं। लेकिन असल सवाल ये है कि क्या यहां से अब बाजार में रिकवरी यानी मजबूत वापसी देखने को मिल सकती है? क्या शेयर बाजार पर अब अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की राय!

मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि बाजार अब ओवरसोल्ड जोन में है और शॉर्ट-टर्म में इसमें उछाल आ सकता है। आज 12 फरवरी को भी कारोबार के दौरान यही देखने को मिली, जब सेंसेक्स ने करीब 900 अंकों का गोता लगाने के बाद इंट्राडे में तेजी से रिकवरी की। हालांकि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स गिरकर 76,000 के भी नीचे चला गया था। यहां तक निफ्टी भी 22,800 के नीचे आ गया था।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटजिस्ट, डॉ वी के विजयकुमार ने निवेशकों को लार्जकैप शेयरों पर फोकस करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, "मिड और स्मॉलकैप अभी भी ज्यादा वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहे हैं। इसलिए निवेशकों को अब फेयर वैल्यूएशन वाले लॉर्जकैप स्टॉक्स की ओर शिफ्ट करना चाहिए।" उन्होंने कहा कि बाजार में शॉर्ट-टर्म में रिकवरी देखने को मिल सकती है, लेकिन विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते यह तेजी सीमित रह सकती है।

विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं। मंगलवार 11 फरवरी को भी उन्होंने शुद्ध रूप से करीब 4,486.41 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। फरवरी महीने में अब तक उन्होंने 17,000 करोड़ रुपये से भी अधिक की बिकवाली की है। इससे पहले जनवरी में भी उन्होंने 78,027 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें