Stock market: मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार को आज सपाट खलने की उम्मीद नजर आ रही है। ऐसे में आज इंडेक्स पर क्या होनी चाहिए ट्रेडिंग रणनीति? आइए इस पर जानते हैं सीएनबीसी आवाज के वीरेंन्द्र कुमार की राय। निफ्टी पर आज क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए वीरेंन्द्र ने कहा कि इस के लिए पहला रेजिस्टेंस 19483-19528 के स्तर पर और दूसरा बड़ा रजिस्टेंस 19569-19596/15628 पर है। इसके लिए पहला बेस 19393-19351 पर और दूसरा बड़ा बेस 19323-19291/19261(10DEMA)पर है। निफ्टी अभी भी मजबूत है। कल अच्छी खरीदारी दिखी, कॉल राइटर्स भी हैं। RIL/ITC अहम हैं लेकिन नतीजों और IT पर निफ्टी काफी निर्भर है। 19500 पर अभी 1.36 करोड़ शेयरों का बड़ा OI (ओपन इंटरेस्ट) है। 19400-19300 पर 2.25 करोड़ शेयरों का OI है। 10 DEMA 19268 पर है।
