Stock Market : गैप-अप के ठंडे पड़ने के बावजूद निफ्टी में 120 अंकों से ज्यादा की तेजी कायम है। ICICI BANK, HDFC BANK, M&M और एक्सिस बैंक ने बाजार में जोश भरा है। बैंक निफ्टी में 750 अंको का उछाल देखने को मिल रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रौनक है। फीयर इंडेक्स INDIA VIX 13% नीचे आया है। कैपिटल मार्केट के बाद फार्मा,ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में ज्यादा तेजी है। तीनों सेक्टर इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। साथ ही ऑटो,NBFCsऔर सरकारी और प्राइवेट बैंकों में भी खरीदारी है। लेकिन IT शेयरों पर दबाव है। आईटी इंडेक्स करीब 0.50 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।
