Sensex-Nifty flat start: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में काफी सुस्ती दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी की फ्लैट शुरुआत हुई है। निफ्टी के सभी सेक्टर के इंडेक्स में आधे फीसदी से कम उतार-चढ़ाव है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 954.38 करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही महज 954.38 करोड़ रुपये बढ़ी है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 81,352.81 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 24,857.95 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 81,355.84 और निफ्टी 24,836.10 पर बंद हुआ था।
