Sensex-Nifty की फ्लैट शुरुआत, इन शेयरों के दम पर सुस्त मार्केट में भी निवेशकों ने कमाए ₹72.9 हजार करोड़

Sensex-Nifty flat opening: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में मामूली तेजी दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 72.9 हजार करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 72.9 हजार करोड़ रुपये बढ़ गई है

अपडेटेड Aug 23, 2024 पर 9:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 81,053.19 और निफ्टी 24,811.50 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty flat opening: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में मामूली तेजी दिख रही है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त है। बैंकिंग, आईटी और रियल्टी को छोड़ बाकी सेक्टर्स में खरीदारी का माहौल है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 72.9 हजार करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 72.9 हजार करोड़ रुपये बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 51.78 प्वाइंट्स यानी 0.06 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 81,104.97 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 15.25 प्वाइंट्स यानी 0.06 फीसदी के मामूली उछाल के साथ 24,826.75 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 81,053.19 और निफ्टी 24,811.50 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 72.9 हजार करोड़ रुपये का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 22 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,60,52,462.97 करोड़ रुपये था। आज यानी 23 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,61,25,377.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 72,914.39 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

Sensex के 13 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 13 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी टाटा मोटर्स, रिलायंस और अदाणी पोर्ट्स में है। वहीं दूसरी तरफ एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex

141 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2892 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1718 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1039 में गिरावट का रुझान है और 135 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 141 शेयर एक साल के हाई और 5 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 127 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 30 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।