Get App

Sensex-Nifty की फ्लैट शुरुआत, इन शेयरों के दम पर ₹80000 करोड़ बढ़ गई निवेशकों की दौलत

Stock Market Opening Bell: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली उतार-चढ़ाव है। दोनों ही इंडेक्स ग्रीन होने की कोशिश में हैं। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 80 हजार करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 80 हजार करोड़ रुपये बढ़ गई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 28, 2024 पर 9:30 AM
Sensex-Nifty की फ्लैट शुरुआत, इन शेयरों के दम पर ₹80000 करोड़ बढ़ गई निवेशकों की दौलत
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 81,711.76 और निफ्टी 25,017.75 पर बंद हुआ था।

Stock Market Opening Bell: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली उतार-चढ़ाव है। हालांकि कच्चे तेल की नरमी से मार्केट को सपोर्ट मिला है और दोनों ही इंडेक्स ग्रीन होने की कोशिश में हैं। निफ्टी के अधिकतर सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं। सबसे अच्छा सपोर्ट आईटी और ऑटो शेयरों से मिल रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 80 हजार करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 80 हजार करोड़ रुपये बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 81,723.46 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 25,017.35 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 81,711.76 और निफ्टी 25,017.75 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 80 हजार करोड़ रुपये का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 27 अगस्त 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,63,14,927.77 करोड़ रुपये था। आज यानी 28 अगस्त 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,63,95,138.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 80,211.19 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें