5 सेकंड में ही निवेशकों के ₹14 लाख करोड़ स्वाहा, $110 के पार कच्चे तेल में 2300 अंक फिसला Sensex

Sensex-Nifty Big Fall: वैश्विक मार्केट में मचे हाहाकार के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी कोहराम मचा हुआ है। कच्चे तेल के $110 के पार जाने के झटके में आज मार्केट खुलते ही घरेलू मार्केट में निवेशकों के करीब ₹14 लाख करोड़ डूब गए। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 में भारी गिरावट आई। चेक करें ओवरऑल मार्केट की स्थिति

अपडेटेड Mar 09, 2026 पर 9:29 AM
एक कारोबारी दिन पहले शुक्रवार 6 मार्च को सेंसेक्स (Sensex) 78,918.90 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 24,450.45 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty Big Fall: अमेरिका और ईरान के बीच गहराती जंग और होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के चलते गल्फ देशों ने कच्चे तेल का उत्पादन घटाया तो यह उबल पड़ा। इसकी आंच ने स्टॉक मार्केट में भी निवेशकों को झुलसा दिया और दुनिया भर के स्टॉक मार्केट भहरा उठे। घरेलू स्टॉक मार्केट में बात करें तो अमेरिका-ईरान के बीच गहराती जंग के बीच कच्चे तेल के प्रति बैरल $110 के पार जाने के असर से हाहाकार मच गया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए। निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स लाल हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का भारी दबाव है।

ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹13.98 लाख करोड़ घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹13.98 लाख करोड़ डूब गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 2362.80 प्वाइंट्स यानी 2.99% की गिरावट के साथ 76,556.10 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 714.85 प्वाइंट्स यानी 2.92% की फिसलन के साथ 23,735.60 पर है।

निवेशकों की दौलत में ₹13.98 लाख करोड़ की भारी गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 06 मार्च 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,49,68,260.81 करोड़ था। आज यानी 9 मार्च 2026 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,35,70,085.27 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹13,98,175.54करोड़ घट गई है।

Sensex के सभी शेयर रेड जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सभी रेड जोन में हैं। सबसे अधिक गिरावटा सन फार्मा में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex

27 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 3423 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 553 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 2670 में गिरावट का रुझान है और 200 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 27 शेयर एक साल के हाई और 490 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 79 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 119 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

स्टॉक मार्केट में आज के लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।