बजट के एक दिन पहले बिकवाली, Sensex-Nifty टूटे, ₹2.34 लाख करोड़ स्वाहा

Stock Market Opening Bell: वैश्विक मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। इस वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश होने के एक दिन पहले घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट है। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.34 लाख करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 2.34 लाख करोड़ रुपये घट गई है

अपडेटेड Jul 22, 2024 पर 9:26 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,604.65 और निफ्टी 24,530.90 पर बंद हुआ था।

Stock Market News: वैश्विक मार्केट से कमजोर संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी बिकवाली का दबाव दिख रहा है। इस वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश होने के एक दिन पहले घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट है। मार्केट खुलते ही निफ्टी 24400 और सेंसेक्स 80100 तक आ गया था। एफएमसजी को छोड़ निफ्टी के सभी सेक्टर्स के इंडेक्स रेड हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.34 लाख करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 2.34 लाख करोड़ रुपये घट गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 450.52 प्वाइंट्स यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 80,154.13 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 152.05 प्वाइंट्स यानी 0.62 फीसदी की फिसलन के साथ 24,378.85 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 80,604.65 और निफ्टी 24,530.90 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 2.34 लाख करोड़ रुपये की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 19 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,46,38,826.75 करोड़ रुपये था। आज यानी 22 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,44,04,113.76 करोड़ रुपये रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 2,34,712.99 करोड़ रुपये घट गई है।

Sensex के 10 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 10 ही ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी नेस्ले, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक में है। वहीं दूसरी तरफ रिलायंस, कोटक बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 5

 

15 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2954 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1042 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1709 में गिरावट का रुझान है और 203 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 62 शेयर एक साल के हाई और 23 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 103 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 107 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।