हफ्ते के आखिरी दिन ग्लोबल संकेत अच्छे दिख रहे हैं। एशियाई बाजारों में रौनक दिख रही है। SGX निफ्टी 70 अंक से ज्यादा ऊपर है। डाओ फ्यूचर्स में भी हरियाली है। फेड के ब्याज दरों में फिर 0.75 फीसदी बढ़ोतरी के संकेतों के बावजूद अमेरिकी बाजारों में कल अच्छी तेजी रही थी। इन ग्लोबल संकेतों से आज हमारे बाजार के भी तेजी के साथ खुलने का अनुमान है।
