Stock Market Opening Bell: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में खरीदारी का रुझान दिख रहा है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी है। निफ्टी के अधिकतर सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं लेकिन सभी में आधे फीसदी से कम ही उतार-चढ़ाव है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.25 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.25 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।
अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 234.73 प्वाइंट्स यानी 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 79,710.92 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 66.35 प्वाइंट्स यानी 0.27 फीसदी के उछाल के साथ 24,208.30 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 79,476.19 और निफ्टी 24,141.95 पर बंद हुआ था।
निवेशकों की दौलत में 1.25 लाख करोड़ रुपये का उछाल
एक कारोबारी दिन पहले यानी 1 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,43,05,344.36 करोड़ रुपये था। आज यानी 2 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,44,30,873.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,25,529 करोड़ रुपये बढ़ गई है।
Sensex के 17 शेयर ग्रीन जोन में
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 17 ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी एचसीएल, टीसीएस और एयरटेल में है। वहीं दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाइटन में सबसे तेज गिरावट है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
172 शेयर एक साल के हाई पर
बीएसई पर आज 2639 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1989 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 549 में गिरावट का रुझान है और 101 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 172 शेयर एक साल के हाई और 4 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 124 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 34 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।