Get App

Stock Market Opening Bell: Sensex-Nifty ग्रीन जोन में, इन शेयरों के दम पर बरसे ₹1.25 लाख करोड़

Stock Market Opening Bell: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में खरीदारी का रुझान दिख रहा है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी है। ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.25 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.25 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 02, 2024 पर 9:27 AM
Stock Market Opening Bell: Sensex-Nifty ग्रीन जोन में, इन शेयरों के दम पर बरसे ₹1.25 लाख करोड़
एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 79,476.19 और निफ्टी 24,141.95 पर बंद हुआ था।

Stock Market Opening Bell: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू मार्केट में खरीदारी का रुझान दिख रहा है। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी तेजी है। निफ्टी के अधिकतर सेक्टर्स के इंडेक्स ग्रीन हैं लेकिन सभी में आधे फीसदी से कम ही उतार-चढ़ाव है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी का रुझान है। ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1.25 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया है यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही 1.25 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) फिलहाल 234.73 प्वाइंट्स यानी 0.30 फीसदी की तेजी के साथ 79,710.92 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 66.35 प्वाइंट्स यानी 0.27 फीसदी के उछाल के साथ 24,208.30 पर है। एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स 79,476.19 और निफ्टी 24,141.95 पर बंद हुआ था।

निवेशकों की दौलत में 1.25 लाख करोड़ रुपये का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 1 जुलाई 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,43,05,344.36 करोड़ रुपये था। आज यानी 2 जुलाई 2024 को मार्केट खुलते ही यह 4,44,30,873.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 1,25,529 करोड़ रुपये बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें