Get App

शेयर बाजार कर रहा वापसी? सेंसेक्स 550 अंक उछला, इन 5 कारणों से लगातार दूसरे दिन आई तेजी

Share Market Rises: भारतीय शेयर बाजार में आज 6 मार्च को लगातार दूसरे दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान, सेंसेक्स करीब 550 अंक उछलकर 74,300 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 175 अंकों की छलांग लगाकर 22,500 के अहम स्तर को पार कर गया। इसके चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू आज करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

Vikrant singhअपडेटेड Mar 06, 2025 पर 4:21 PM
शेयर बाजार कर रहा वापसी? सेंसेक्स 550 अंक उछला, इन 5 कारणों से लगातार दूसरे दिन आई तेजी
Share Market Rises: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें गिरकर 6 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गईं है

Share Market Rises: भारतीय शेयर बाजार में आज 6 मार्च को लगातार दूसरे दिन जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान, सेंसेक्स करीब 550 अंक उछलकर 74,300 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 175 अंकों की छलांग लगाकर 22,500 के अहम स्तर को पार कर गया। इसके चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू आज करीब 4.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। छोटे और मझोले शेयरों में भी तेजी जारी रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.82 और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.83 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। सबसे अधिक तेजी मेटल, एनर्जी और ऑयल एंड गैस शेयरों में देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 609 अंकों की तेजी के साथ 74,340 पर बंद हुआ है। जबकि निफ्टी 207 अंकों की तेजी के साथ 22,544.70 पर सेटल हुआ।

आइए जानते हैं कि इस तेजी के पीछे 5 बड़े कारण क्या रहें-

1. चीन के नए इनसेंटिव पैकेज की उम्मीदें

बाजार में निवेशकों को उम्मीद है कि चीन की सरकार अपनी इकोनॉमी को रफ्तार देने के लिए नए इनसेंटिव पैकेज का ऐलान कर सकती है। इसके चलते बेस मेटल (तांबा, एल्युमिनियम आदि) की कीमतों में उछाल आया है, जिसका असर भारतीय मेटल कंपनियों के शेयरों पर भी देखने को मिला। कारोबार के दौरान निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 2% तक चढ़ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें