₹3.5 लाख करोड़ का मुनाफा: RBI के फैसले से जोश में दिखा शेयर बाजार, सेंसेक्स 750 अंक बढ़कर बंद

Share Market Today: आरबीआई ने शुक्रवार 6 जून को रेपो रेट में उम्मीद से अधिक 0.50 बेसिस प्वाइंट की बड़ी कटौती की। शेयर बाजार ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया। कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स करीब 747 अंक बढ़कर 82,189 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 25 हजार के पार पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Jun 06, 2025 पर 4:02 PM
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 451.06 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 6 जून को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। वजह थी भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI का बड़ा ऐलान। RBI ने रेपो रेट में उम्मीद से अधिक 0.50 बेसिस प्वाइंट की बड़ी कटौती की। साथ ही कैश रिजर्व रेशियो यानी CRR को भी 1% घटाने का फैसला दिया। शेयर बाजार ने इस फैसले का जोरदार स्वागत किया। कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स करीब 747 अंक या 0.92 फीसदी बढ़कर 82,189 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 252 अंक या 1.02% की छलांग लगाकर 25 हजार के पार 25,003.05 के स्तर पर पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

सबसे अधिक तेजी बैंकिंग, फाइनेंशियल और रियल्टी शेयरों में देखने को मिली। बैंक निफ्टी कारोबार के दौरान 1.5% उछलकर 56,695 के अपने नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1.8% ऊपर बंद हुआ, जबकि PSU Bank इंडेक्स में 0.6% की तेजी देखी गई। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4.5% उछला, जबकि ऑटो और फाइनेंशियल सर्विसेज में भी 1.5% से ज्यादा की तेजी रही।

मीडिया सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टरोल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट्स ने भी इस रैली में भागीदारी दिखाई। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 1.2% तक की तेजी देखी गई।


निवेशकों ने ₹3.56 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 6 जून को बढ़कर 451.06 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 5 जून को 447.50 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.56 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.56 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में 5.01 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद एक्सिस बैंक (Axis Bank), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) के शेयर 2.18 फीसदी से लेकर 3.11 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए

सेंसेक्स के सिर्फ 2 शेयर लाल निशान में बंद

वहीं दूसरी ओर सेंसेक्स के सिर्फ 2 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर में 0.39 फीसदी की गिरावट देखी गई। वहीं सन फार्मा (Sun Pharma) का शेयर 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex234

2,282 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,156 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,282 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,741 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 133 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 119 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 43 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex233f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- RBI के ऐलान के बाद एक्सपर्ट्स ने चुने ये 8 स्टॉक, शॉर्ट-टर्म में करा सकते हैं दमदार कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।