Stock Market: सेंसेक्स ने कर ली 4 जून की रिकवरी, तोड़े सभी रिकॉर्ड, निवेशकों को हुआ ₹7.38 लाख करोड़ का लाभ

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 7 जून को लगातार तीसरे दिन के साथ बंद हुए। इसके साथ ही बाजार में कई नए रिकॉर्ड भी बने। सेंसेक्स करीब 1,650 अंकों की उछाल के साथ अपने अबतक के सबसे ऊंचे स्तर 76,795.31 पर पहुंचा गया। वहीं निफ्टी भी अपने ऑल टाइम हाई के काफी करीब पहुंच गया था। इसके चलते आज दिन भर में निवेशकों की संपत्ति करीब 7.38 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Jun 07, 2024 पर 5:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 423.27 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 7 जून को लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। इसके साथ ही बाजार में कई नए रिकॉर्ड भी बने। सेंसेक्स करीब 1,650 अंकों की उछाल के साथ अपने अबतक के सबसे ऊंचे स्तर 76,795.31 पर पहुंचा गया। वहीं निफ्टी भी अपने ऑल टाइम हाई के काफी करीब पहुंच गया था। इसके चलते आज दिन भर में निवेशकों की संपत्ति करीब 7.38 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 1.28 फीसदी और 2.18 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। यहां तक बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी आईटी, टेलीकॉम और ऑटों शेयरों में देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 1,618.85 अंक या 2.16% की तेजी के साथ 76,693.36 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 468.75 अंक या 2.05% बढ़कर 23,290.15 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹7.38 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 7 जून को बढ़कर 423.27 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 6 जून को 415.89 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 7.38 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 7.38 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

शेयर बाजार में आज की तेजी इतनी जोरदार थी कि सेंसेक्स के सभी 30 के 30 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में सबसे अधिक 5.83 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद विप्रो (Wipro) टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) इंफोसिस (Infosys) टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 4.04% से लेकर 5.09 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock3

2,894 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,952 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,894 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 966 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 92 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 190 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 35 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade2

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Paytm Stocks: पेटीएम के शेयरों में 5% की जगह क्यों 10% का लगा अपर सर्किट? यहां जानें कारण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।