Get App

Stock Market: शेयर बाजार में कल बड़ी गिरावट के संकेत; गिफ्ट निफ्टी 600 अंक टूटा, विदेशी बाजारों में भी हाहाकार

Stock Market: होली की छुट्टी के बाद बुधवार 4 मार्च को भी भारतीय शेयर बाजार के लाल निशान में खुलने के संकेत मिल रहे हैं। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेज बिकवाली देखी जा रही है, जिसका असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ने की आशंका है। आज मंगलवार 3 मार्च को भारतीय शेयर बाजार होली के कारण बंद रहे थे

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 03, 2026 पर 4:34 PM
Stock Market: शेयर बाजार में कल बड़ी गिरावट के संकेत; गिफ्ट निफ्टी 600 अंक टूटा, विदेशी बाजारों में भी हाहाकार
Stock Market: दोपहर 2:30 बजे के करीब, गिफ्ट निफ्टी 593.5 अंक या 2.37% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था

Stock Market: होली की छुट्टी के बाद बुधवार 4 मार्च को भी भारतीय शेयर बाजार के लाल निशान में खुलने के संकेत मिल रहे हैं। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुनिया भर के शेयर बाजारों में तेज बिकवाली देखी जा रही है, जिसका असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ने की आशंका है। आज मंगलवार 3 मार्च को भारतीय शेयर बाजार होली के कारण बंद रहे थे।

Gift Nifty में भारी गिरावट

संकेतक के तौर पर देखे जाने वाले गिफ्ट निफ्टी में तेज गिरावट दर्ज की गई है। ईरान में जारी युद्ध के चौथे दिन हालात और बिगड़ने से भारत की एनर्जी सप्लाई पर असर को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। इससे महंगाई और इनपुट कॉस्ट बढ़ने की आशंका भी गहरा गई है।

दोपहर 2:30 बजे के करीब, गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 24,399 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, जो 593.5 अंक या 2.37 प्रतिशत की गिरावट दिखाता है। यह शेयर मार्केट के लिए नेगेटिव शुरुआत का संकेत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें