सिर्फ इस सेक्टर के दम पर Sensex-Nifty ग्रीन जोन में, लेकिन निवेशकों के ₹5220 करोड़ स्वाहा

Sensex-Nifty Closes Green: सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। इसे आज 10 अक्टूबर को सिर्फ एक सेक्टर से अच्छा सपोर्ट मिला है। इसके चलते निवेशकों की दौलत में मामूली इजाफा हुआ है। चेक करें किस सेक्टर से सपोर्ट मिला और किसने सबसे अधिक दबाव बनाया और निवेशकों की दौलत में आज कितनी तेजी आई? आज कौन टॉप गेनर रहा और कौन टॉप लूजर?

अपडेटेड Oct 10, 2024 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 144.31 प्वाइंट्स यानी 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 81,611.41 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 16.50 प्वाइंट्स यानी 0.07 फीसदी के उछाल के साथ 24,998.45 पर बंद हुआ है।

Sensex-Nifty Closes Green: वैश्विक मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट को आज बैंकिंग शेयरों से शानदार सपोर्ट मिला। इसके चलते घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स इंट्रा-डे में 82 हजार और निफ्टी 50 भी उछलकर 25100 के पार पहुंच गया था। हालांकि बाकी सेक्टर के शेयरों से अच्छा सपोर्ट नहीं मिला तो बिकवाली का दबाव बना और ये दोनों मामूली बढ़त के साथ बंद हुए हैं। सेक्टरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी बैंक 1 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ तो दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा 2 फीसदी से अधिक और निफ्टी आईटी 1 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। मिडकैप शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा तो स्मॉलकैप में खरीदारी का रुझान रहा।

ओवरऑल बात करें तो इसके चलते आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5220 करोड़ रुपये घट गया है यानी निवेशकों की  दौलत महज 5220 करोड़ रुपये घटी है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 144.31 प्वाइंट्स यानी 0.18 फीसदी की तेजी के साथ 81,611.41 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 16.50 प्वाइंट्स यानी 0.07 फीसदी के उछाल के साथ 24,998.45 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 82,002.84 और निफ्टी 25,134.05 पर पहुंच गया था।

निवेशकों की दौलत में 5,220.67 करोड़ रुपये की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 9 अक्टूबर 2024 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,62,14,144.39 करोड़ रुपये था। आज यानी 10 अक्टूबर 2024 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह 4,62,08,923.72 करोड़ रुपये रह गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी 5,220.67 करोड़ रुपये घट गई है।

Sensex के 15 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 15 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक में रही। वहीं दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, सन फार्मा और इंफोसिस सबसे अधिक गिरावट के साथ बंद हुए।

sensex

209 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4046 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2251 शेयर मजबूत हुए तो 1663 में गिरावट रही जबकि 132 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 209 शेयर एक साल के हाई और 22 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 8 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 3 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।