₹9 लाख करोड़ की झमाझम बारिश, इन शेयरों के दम पर सेंसेक्स ने लगाई 1264 अंकों की छलांग, Nifty भी 24200 के पार बंद

Sensex-Nifty Closes Green: एक दिन की छुट्टी के बाद आज जब मार्केट खुला तो अमेरिका-ईरान वार्ता की उम्मीद, कच्चे तेल में नरमी और वैश्विक बाजारों से पॉजिटिव रुझानों के बीच घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। चेक करें कि आज सेक्टरवाइज क्या रुझान रहा, किसने मार्केट को ऊपर ले जाने की सबसे अधिक कोशिश की? सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर कौन रहे

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 4:06 PM
एक कारोबारी दिन पहले 13 अप्रैल को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 702.68 प्वाइंट्स यानी 0.91% की गिरावट के साथ 76,847.57 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 207.95 प्वाइंट्स यानी 0.86% की फिसलन के साथ 23,842.65 पर बंद हुआ था। आज मार्केट ने जोरदार वापसी की।

Sensex-Nifty Closes Green: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों पर कच्चा तेल टूटकर प्रति बैरल $95 के पास आया तो दुनिया भर के बाजारों में रौनक छा गई। मार्केट को आज हर सेक्टर से अच्छा सपोर्ट मिला और सबसे तगड़ा सपोर्ट आईटी, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस और केमिकल्स सेक्टर्स से मिला जिनके निफ्टी इंडेक्स आज 2-2% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। सिर्फ लॉर्जकैप ही नहीं बल्कि आज स्मॉलकैप और मिडकैप में भी खरीदारी का आज अच्छा रुझान दिखा और निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 भी 2-2% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए।

इन सबके बीच ओवरऑल बात करें तो BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹7.10 लाख करोड़ बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत ₹7.10 लाख करोड़ बढ़ गई है। दिन के आखिरी में सेंसेक्स (Sensex) आज 1263.67 प्वाइंट्स यानी 1.64% की तेजी के साथ 78,111.24 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 388.65 प्वाइंट्स यानी 1.63% की बढ़त के साथ 24,231.30 पर बंद हुआ है।

निवेशकों की दौलत में ₹9.11 लाख करोड़ का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 13 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,49,13,555.17 करोड़ था। आज यानी 15 अप्रैल 2026 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,58,25,183.95 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹911,628.78 करोड़ बढ़ गई है।

Sensex के 28 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 28 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी इंडिगो, जोमैटो की एटर्नल और पावरग्रिड में रही। वहीं दूसरी तरफ सिर्फ एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक ही आज गिरावट के साथ बंद हुआ। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 8

162 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4513 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 3585 शेयर मजबूत हुए तो 802 में गिरावट रही जबकि 126 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 162 शेयर एक साल के हाई और 35 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 14 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 9 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

Sensex में 5 वजहों से 1400 अंकों का उछाल, Nifty भी 24250 के पार, चार्ट पर मार्क करें ये अहम लेवल्स

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।