Get App

शेयर बाजार में 7 दिनों के बाद गिरावट, सेंसेक्स 183 अंक टूटा, मेटल और फार्मा शेयरों ने किया बड़ा नुकसान

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में लगातार 7 दिनों की तेजी के बाद आज 26 मार्च को गिरावट देखी गई। फार्मा शेयरों में बिकवाली और अमेरिकी टैरिफ को लेकर बढ़ती चिंताओं के चलते निवेशकों का जोश कमजोर पड़ा है। शुरुआती कारोबार में बाजार उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन मेटल, पीएसयू बैंक और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भारी गिरावट ने सेंसेक्स और निफ्टी को दबाव में ला दिया

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 26, 2025 पर 11:15 AM
शेयर बाजार में 7 दिनों के बाद गिरावट, सेंसेक्स 183 अंक टूटा, मेटल और फार्मा शेयरों ने किया बड़ा नुकसान
Share Market Today: निफ्टी के 13 में से 12 सेक्टरोल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में लगातार 7 दिनों की तेजी के बाद आज 26 मार्च को गिरावट देखी गई। फार्मा शेयरों में बिकवाली और अमेरिकी टैरिफ को लेकर बढ़ती चिंताओं के चलते निवेशकों का जोश कमजोर पड़ा है। शुरुआती कारोबार में बाजार उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन मेटल, पीएसयू बैंक और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भारी गिरावट ने सेंसेक्स और निफ्टी को दबाव में ला दिया। निवेशकों के बीच मुनाफावसूली का जोर बढ़ा है। हालांकि आईटी सेक्टर में मजबूती ने बाजार को कुछ सपोर्ट दिया है।

सुबह 9:50 बजे सेंसेक्स 183.23 अंकों (0.23%) की गिरावट के साथ 77,833.96 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 37.40 अंकों (0.16%) की गिरावट के साथ 23,631.25 पर ट्रेड कर रहा था। बाजार में 1,194 शेयर बढ़त में रहे, जबकि 1,853 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई और 134 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

ग्लोबल बाजारों से मिले मिले-जुले संकेत

अमेरिका में कंज्यूमर कॉन्फिडेंस मार्च महीने में 4 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया, जिसके चलते वहां मंदी की आशंका बनी हुई है। इससे न सिर्फ अमेरिकी शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, बल्कि एशियाई शेयर बाजार भी दबाव में आ गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें