Get App

Stock Market Strategy: 24,800-24,850 का लेवल निफ्टी में हैं खरीदारी का अच्छा जोन, जानिए कहां बनेगा पैसा

आज अगर गिफ्ट निफ्टी सही पड़ा तो फिर मौका मिलेगा। अब आपका निफ्टी का 24,725 का SL होगा। सबसे अच्छा खरीदारी का जोन 24,800-24,850 होगा। अगर SL लगा तो लगा, लॉजिकल ट्रेड वही है। आज का सबसे अहम फैक्टर बैंक निफ्टी होगा। कोटक और HDFC बैंक के अपडेट्स पर बाजार रिएक्ट करेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2025 पर 8:55 AM
Stock Market Strategy:  24,800-24,850 का लेवल निफ्टी में हैं खरीदारी का अच्छा जोन, जानिए कहां बनेगा पैसा
निफ्टी मजबूत है, लेकिन बैंक निफ्टी उससे भी ज्यादा मजबूत है। इंडेक्स में अब 'Buy on dips' की रणनीति रखें। अभी भी रिस्क-रिवॉर्ड लॉन्ग के पक्ष में ही है। बाजार ने मध्यम टर्म में बॉटम बनने के संकेत दिए हैं।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

आज अगर गिफ्ट निफ्टी सही पड़ा तो फिर मौका मिलेगा। अब आपका निफ्टी का 24,725 का SL होगा। सबसे अच्छा खरीदारी का जोन 24,800-24,850 होगा। अगर SL लगा तो लगा, लॉजिकल ट्रेड वही है। आज का सबसे अहम फैक्टर बैंक निफ्टी होगा। कोटक और HDFC बैंक के अपडेट्स पर बाजार रिएक्ट करेगा। HDFC बैंक और कोटक दोनों के अपडेट्स अच्छे हैं। बजाज फाइनेंस ने अनुमान के मुताबिक शानदार अपडेट्स दिए हैं। डी-मार्ट के तिमाही अपडेट भी बुरे नहीं हैं। मैरिको और नायका के अपडेट्स भी अच्छे ही माने जाएंगे। इस हफ्ते से नतीजों का मौसम शुरू होगा।

तिमाही अपडेट्स और बाजार के संकेत

HDFC बैंक, कोटक बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, PNB, यूको बैंक, बजाज फाइनेंस जैसे ज्यादातर बैंकों ने इस तिमाही में डबल डिजिट लोन ग्रोथ दर्ज की है, जो अर्थव्यवस्था के बड़े रिवाइवल का पहला संकेत देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें