Get App

Stock Market Strategy: फिलहाल निफ्टी का 22,800-22,900 के ऊपर जाना मुश्किल, जानिए क्या बाजार में टिकेगी आईटी की रैली

Stock Market Strategy: अनुज सिंघल ने कहा कि कल सुबह गिफ्ट निफ्टी 900 अंक ऊपर था। उसमें से अब करीब आधा गिर चुका है। TCS के नंबर भी थोड़े फीके हैं। हालांकि TCS में शॉर्ट्स हैं तो ऊपर खुल सकता है। दिक्कत यह है कि IT की रैली टिकनी मुश्किल है। निफ्टी में भी फिलहाल 22,800-22,900 के ऊपर जाना मुश्किल है। 22,800 पर 10 DEMA है और 22,900 पर 20 DEMA है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 11, 2025 पर 8:58 AM
Stock Market Strategy: फिलहाल निफ्टी का 22,800-22,900 के ऊपर जाना मुश्किल, जानिए क्या बाजार में टिकेगी आईटी की रैली
अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी निफ्टी से मजबूत है। अगर लंबी पोजीशन लेनी है तो बैंक निफ्टी पर फोकस करें।

Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल सुबह गिफ्ट निफ्टी 900 अंक ऊपर था। उसमें से अब करीब आधा गिर चुका है। TCS के नंबर भी थोड़े फीके हैं। हालांकि TCS में शॉर्ट्स हैं तो ऊपर खुल सकता है। दिक्कत यह है कि IT की रैली टिकनी मुश्किल है। निफ्टी में भी फिलहाल 22,800-22,900 के ऊपर जाना मुश्किल है। 22,800 पर 10 DEMA है और 22,900 पर 20 DEMA है। अगर 22,900 के ऊपर टिके तभी शॉर्ट कवरिंग बढ़ेगी। बाजार में फिलहाल कोई बहुत ज्यादा जोखिम वाली पोजीशन नहीं लें। रोज हालात और जज्बात दोनों बदलते हैं। अगर आप volatility नहीं झेल सकते, बाहर रहिए।

बाजार: आगे के संकेत

अनुज सिंघल ने कहा कि एक और छोटे हफ्ते की तैयारी करनी है। सोमवार और शुक्रवार को बाजार बंद रहेगा। अगले हफ्ते सिर्फ 3 दिन कारोबार होगा। डॉनल्ड ट्रंप ने कहा था 'मैं बाजार नहीं देखता'। कल उन्होंने कहा: 'मैं बाजार देख रहा था'। बाजार हर कोई देखता है, वरना बाजार दिखा देता है। अब सारा मामला यहां से सेंटिमेंट का है। 90 दिनों के लिए भारत पर भी टैरिफ पर रोक लगी है और अगले 90 दिनों में भारत और अमेरिका में जरूर कोई डील हो जाएगी। यहां से अपना नजरिया ट्रेडिंग का नहीं वेल्थ क्रिएशन का रखिए। यहां से उधर फोकस करें जहां चीन पर ज्यादा और भारत पर कम टैरिफ लगे। भारत के बाजार कम गिरेंगे और ज्यादा चलेंगे। बस निफ्टी का हाल का निचला स्तर 21,800 नहीं टूटना चाहिए।

TCS और भारतीय IT

TCS के लिए नरम तिमाही, मैनेजमेंट की कमेंट्री भी सतर्क रही है। TCS ने कहा कि अभी तक बड़े प्रोजेक्ट रद्द नहीं हुए लेकिन फैसलों में कुछ देरी हुई। TCS के मार्जिन 30 bps फिसलकर 24.2% पर आए (अनुमान 24.8%) । TCS ने इस साल के लिए वेतन बढ़ोतरी के एलान में देरी की है। TCS में शॉर्ट्स हैं, एक बार के लिए कवरिंग आएगी। लेकिन IT सेक्टर सबसे ज्यादा कमजोर नजर आ रहा है। अगर बाजार गिरा तो IT ही उसे लीड करेगा। अमेरिकी इकोनॉमी में अभी भी मंदी का खतरा बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें