Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल की रैली बिल्कुल भी हैरान करने वाली नहीं थी। लगातार बात हुई थी कि हम अब नई तेजी में हैं। Bears ने खूब कोशिश की 24,500 तोड़ने की, लेकिन हर कोशिश विफल हुई और आखिरकार शॉर्ट्स धराशायी हुए। जैसे ही 24,800 के ऊपर निकले, बाकी काम शॉर्ट कवरिंग ने किया। पिछले वीकेंड ही इस रैली की बुनियाद रख दी गई थी। ट्रंप ने US-इंडिया ट्रेड डील का हिंट सीजफायर के समय दिया था। कल उस ट्रेड डील पर मुहर लगती हुई दिखाई दी।
उन्होंने आगे कहा कि मैं हमेशा एक बात कहता हूं, आप वो करें जो कर सकते हैं। इस मार्केट में रणनीति थी स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग रहना। बुल मार्केट बढ़ने के और bear मार्केट गिरने के कारण ढूंढ लेगा। अब लॉन्ग रहिए और ट्रेलिंग SL को ही बाहर निकालने दीजिए। अब नया ट्रेलिंग SL 24,850 (क्लोजिंग बेसिस) होगा।
बड़ी इकोनॉमी में सिर्फ भारत ग्रोथ के रास्ते पर है। US में भी मंदी का रिस्क पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में FIIs के पास भारत जैसा विकल्प नहीं है। अगर FIIs की बड़ी खरीदारी शुरू हुई तो बाजार तेज भागेगा। अब बाजार आपको फैंसी डिप नहीं देगा, यहीं लेना होगा। इस बाजार में सबसे बड़ा रिस्क है रिस्क न लेना।
अब वापस दिग्गज बैंक चलने को तैयार हैं। HDFC Bank, ICICI Bank, Kotak Mahindra Bank, Axis Bank और SBI को रडार पर रखें। चाहें तो इन 5 शेयरों की एक बास्केट बना सकते हैं। अगर यहां से FIIs की खरीदारी बढ़ी तो ये शेयर दौड़ेंगे। पूरी रैली में कल से पहले इन शेयरों ने हिस्सा नहीं लिया। बैंक निफ्टी में ट्रेंडिंग मूव का कल पहला संकेत मिला। इनके अलावा अच्छी क्वालिटी के NBFCs, ऑटो, रियल एस्टेट पर भी नजर रखें। सीमेंट, कैपिटल गुड्स, और इंफ्रा शेयरों पर भी नजर रखें।
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का अगला रजिस्टेंस 25,200 पर है। ऊपर की तरफ अगले लक्ष्य 25,327 और फिर 25,544 पर है। संभव है कि निफ्टी दोनों लक्ष्य इसी महीने हिट कर दे। सपोर्ट जोन 24,900-25,000 पर है जबकि सबसे अहम सपोर्ट 24,800-24,850 पर है। लॉन्ग रहें, 25,000 तक की हर गिरावट को खरीदें। 24,850 का SL रखें, सभी रैली में SL को ऊपर लाते रहें।
निफ्टी बैंक में 55,500 के ऊपर बड़ी तेजी होगी। 55,500 के ऊपर 56,000 तक रजिस्टेंस नहीं है। 56,000 पर बड़ा रजिस्टेंस है। अगर 56,000 के ऊपर बंद हुए तो 58,000 का रास्ता खुलेगा। अब 54,500 बैंक निफ्टी के लिए मजबूत बेस है। किसी भी गिरावट पर खरीदारी करें और बड़ा सोचें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।