Get App

Stock Market Strategy: आरबीआई पॉलिसी के दिन अनुज सिंघल से जानें इंडेक्स पर क्या होनी चाहिए स्ट्रैटेजी

Stock Market Strategy: अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 24,600-24,650 (20 DEMA पर है। बड़ा सपोर्ट 24,450-24,500 (हाल का निचला स्तर) पर है। पहला रजिस्टेंस 24,850-24,900 (कल का शिखर) पर है। वहीं बड़ा रजिस्टेंस 24,950-25,050 (हाल का शिखर) पर है। खरीदारी का जोन 24,650-24,700 पर है,इसके लिए 24,550 पर स्टॉपलॉस लगाए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2025 पर 9:01 AM
Stock Market Strategy: आरबीआई  पॉलिसी के दिन अनुज सिंघल से जानें इंडेक्स पर क्या होनी चाहिए स्ट्रैटेजी
अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 24,600-24,650 (20 DEMA पर है। बड़ा सपोर्ट 24,450-24,500 (हाल का निचला स्तर) पर है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

26 मई के बाद पहली बार पिछले दिन के हाई के ऊपर बंद हुए। अब 24,500 के SL के साथ लॉन्ग रहने में अच्छा रिस्क-रिवार्ड है। निफ्टी ने रेंज के निचले स्तर और 20 DEMA को बचा लिया है। पूरे मई में ये लेवल टेस्ट हुए और सिर्फ एक दिन टूटा है। अब शायद निफ्टी रेंज के ऊपरी स्तरों को टेस्ट करे। इसका मतलब 25,050-25,100 की तरफ शायद जाएं। आज RBI की मॉनेटरी पॉलिसी भी है, एक और रेट कट को बाजार पचा चुका है। अगर 50 bps का रेट कट आया तो पॉजिटिव सरप्राइज होगा। डिफेंस, कैपिटल मार्केट और रेलवे शेयरों में शानदार तेजी जारी है। ये 3 सेटर बुल मार्केट के लीडर्स थे। इनकी शानदार वापसी बाजार के लिए एक अच्छा संकेत है।

क्या हुआ जब आप सो रहे थे?

US राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और टेस्का के मालिक मस्क में खुली लड़ाई हुई। ईजराइल ने बेरूत पर हमला बोला। रूस के बॉमबर ने भी उड़ान भरी। यमन ने ईजराइल की तरफ मिसाइल दागी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें