Get App

Stock Market Strategy: 24,500-25,000 की रेंज में फंसा बाजार, पसंदीदा थीम्स में पर फोकस से बनेगा मुनाफा- अनुज सिंघल

Stock Market Strategy: रेंज तोड़ने की कोई वजह नहीं है। 25,000 का स्तर इसलिए पार नहीं हो रहा क्योंकि FIIs बेच रहे हैं। वहीं, 24,500 का स्तर इसलिए नहीं टूट रहा क्योंकि घरेलू फंड्स के पास कैश काफी है। लगभग 1 महीने से बाजार इस रेंज में फंसा हुआ है। कुछ तो जल्दी बदलेगा, क्योंकि बाजार इतनी देर रेंज में नहीं रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 05, 2025 पर 8:56 AM
Stock Market Strategy: 24,500-25,000 की  रेंज में फंसा बाजार, पसंदीदा थीम्स में पर फोकस से बनेगा मुनाफा- अनुज सिंघल
निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक ज्यादा मजबूत रहा। अगर 56,000 के ऊपर बंद हुए तो रुकेगा नहीं।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

Golden cross ज्यादातर मीडियम अवधि के लिए बड़ा पॉजिटिव होता है। Golden cross के बाद 6 महीने में 10-15% की रैली आ सकती है। हमारी दिक्कत यह है कि FIIs कोई रैली टिकने नहीं दे रहे हैं। कल काफी समय बाद FIIs ने थोड़ी सी खरीदारी की है।अभी के लिए 24,500-25,000 की रेंज बरकरार है। लेकिन अगर आपका 6 महीने का नजरिया है तो गिरावट में खरीदारी कर सकते हैं। नीचे 24,000 तक और ऊपर 26,000 तक जा सकते हैं।

आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है

मंगल और गुरुवार दोनों दिन काफी volatile होते हैं। इंडेक्स तभी ट्रेड करिए अगर आपका BP नॉर्मल है या इंडेक्स तभी ट्रेड करिए अगर आप खतरों के खिलाड़ी हैं। जीवन में रोमांच चाहिए तो किसी amusement पार्क में हो आइए। चुनिंदा शेयरों में शानदार मौके हैं। बाजार की पसंदीदा थीम्स पर फोकस कीजिए। सबसे बड़ा उदाहरण है BSE और डिफेंस शेयर। अगर आप ट्रेंड का सम्मान करेंगे तो फंसेंगे नही। अगर आप ऊपर फंसे भी तो 2-3 दिन बाद एक्जिट मिल जाएगी।

आखिर यह रेंज टूट क्यों नहीं रही?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें