stock market strategy: निफ्टी में लगातार तेजी, निवेशकों के लिए आज क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति

stock market strategy: इंडेक्स में फिलहाल लॉन्ग रहें, और गिरावट में पोजीशन जोड़ें। अगर SL लग भी गया तो भी अच्छी स्विंग मिल चुकी होगी। अभी बाजार में शॉर्ट के बारे में नहीं सोचना है। ये बाजार ऑल-टाइम हाई भी हिट कर सकता है। पिछले एक साल से निफ्टी ने निगेटिव रिटर्न दिए हैं और ये साल ग्लोबल इक्विटीज के लिए काफी अच्छा रहा है। MSCI इंडिया इस साल 1% ऊपर है जब्कि MSCI एशिया (जापान को छोड़कर) 21% दौड़ा है

अपडेटेड Sep 15, 2025 पर 9:04 AM
Story continues below Advertisement
पहला सपोर्ट 54,600-54,700 (20 DEMA) पर है। बड़ा सपोर्ट 54,450-54,550 (10 DEMA) पर है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

8-12 सितंबर का पैटर्न भारतीय बाजार में सुधार दिखा रहा है। 9 सितंबर को केवल 6 अंकों से Higher Low बना। अगले दिन यानी 10 सितंबर को 100 अंकों का Higher High बना। 11 सितंबर को केवल 2 अंकों से Higher Low बना जबकि अगले दिन यानी 12 सितंबर को 100 अंकों का Higher High बना। आज हल्का सा गैपडाउन है, देखते हैं शुक्रवार का Low बचता है या नहीं। अगर शुक्रवार के Low के नीचे टिके तभी लॉन्ग पोजीशन से बाहर आएं।

बाजार: इस हफ्ते के संकेत


अगस्त रिटेल महंगाई दर 2.07% (अनुमान 2.20%) पर आया । 17 सितंबर को US फेड बोर्ड बैठक, ब्याज दरों में कटौती संभव है। दिसंबर 2024 के बाद पहली बार ब्याज दरों में कटौती होगी। साथ ही ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद ये पहली बार ब्याज दरों में कटौती होगी। 2024 में, फेड ने ब्याज दरों में 1% की कटौती की थी। निफ्टी में जोरदार तेजी जारी, शुक्रवार को लगातार 8वें दिन हरे रंग में बंद हुआ। अब 5 दिनों से निफ्टी ने higher high और higher low बनाया है। पिछले पूरे हफ्ते निफ्टी ने higher high और higher low बनाया। FIIs ने शॉर्ट पोजीशन को कवर करना शुरू कर दिया है। पिछले हफ्ते की शुरुआत में 7.5% के मुकाबले FIIs अब 12% लॉन्ग हैं । FIIs ने अब तक 20,000 नेट शॉर्ट पोजीशन कवर की। भारत-US ट्रेड डील इस हफ्ते फिर से शुरू होगी। डॉनल्ड ट्रंप भारत विरोधी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। ट्रंप ने चीन की आलोचना की लेकिन भारत पर कुछ नहीं बोले। निफ्टी पर, 25,150-25,200 आखिरी बड़ा रजिस्टेंस है और 25,200 के ऊपर, अगला बड़ा रजिस्टेंस 25,500 पर है। बैंक निफ्टी 54,800 पर बंद होने में कामयाब रहा। बैंक निफ्टी लंबे समय बाद 20 DEMA के ऊपर बंद हुआ। अगर बैंक निफ्टी 55,200 पार कर लेता है, तो ट्रेंड पॉजिटिव हो जाएगा।

बाजार: अब क्या हो रणनीति

इंडेक्स में फिलहाल लॉन्ग रहें, और गिरावट में पोजीशन जोड़ें। अगर SL लग भी गया तो भी अच्छी स्विंग मिल चुकी होगी। अभी बाजार में शॉर्ट के बारे में नहीं सोचना है। ये बाजार ऑल-टाइम हाई भी हिट कर सकता है। पिछले एक साल से निफ्टी ने निगेटिव रिटर्न दिए हैं और ये साल ग्लोबल इक्विटीज के लिए काफी अच्छा रहा है। MSCI इंडिया इस साल 1% ऊपर है जब्कि MSCI एशिया (जापान को छोड़कर) 21% दौड़ा है। 30 साल में पहली बार भारत के बाजार ने इतना खराब रिटर्न दिए हैं। हो सकता है अगले 1 साल में निफ्टी बेहतर प्रदर्शन करे। बाजार के पास अब चलने के लिए ट्रिगर हैं। ऑटो शेयरों में हर गिरावट में खरीदारी आ रही है। IT, बैंक और मेटल शेयरों ने भी चलना शुरू कर दिया है। टैक्स और GST कटौती का इकोनॉमी पर काफी बड़ा असर हो सकता है। दो रिस्क हैं: ट्रंप टैंट्रम और बिहार चुनाव। अभी कोई बिहार चुनाव की बात नहीं कर रहा है। बाजार के लिए जरूरी है कि BJP-JDU बिहार चुनाव जीते।

निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट 25,000-25,050 (शुक्रवार का LOW, ऑप्शंस जोन) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,800-24,900 (10 और 20 DEMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,150-25,200 पर है। नई पोजिशन के लिए खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 25,000-25,075 पर है जबकि SL 24,950 पर रखें।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट 54,600-54,700 (20 DEMA) पर है। बड़ा सपोर्ट 54,450-54,550 (10 DEMA) पर है। पहला रजिस्टेंस 54,800-54,900 (100 DEMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 55,100-55,300 (50 DEMA) पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 54,550-54,650 पर है जबकि स्टॉपलॉस 54,450 पर रखें।

Top 20 Stocks Today: इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 15, 2025 9:03 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।