Get App

stock market strategy: निफ्टी में लगातार तेजी, निवेशकों के लिए आज क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति

stock market strategy: इंडेक्स में फिलहाल लॉन्ग रहें, और गिरावट में पोजीशन जोड़ें। अगर SL लग भी गया तो भी अच्छी स्विंग मिल चुकी होगी। अभी बाजार में शॉर्ट के बारे में नहीं सोचना है। ये बाजार ऑल-टाइम हाई भी हिट कर सकता है। पिछले एक साल से निफ्टी ने निगेटिव रिटर्न दिए हैं और ये साल ग्लोबल इक्विटीज के लिए काफी अच्छा रहा है। MSCI इंडिया इस साल 1% ऊपर है जब्कि MSCI एशिया (जापान को छोड़कर) 21% दौड़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 15, 2025 पर 9:04 AM
stock market strategy: निफ्टी में लगातार तेजी,  निवेशकों के लिए आज क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति
पहला सपोर्ट 54,600-54,700 (20 DEMA) पर है। बड़ा सपोर्ट 54,450-54,550 (10 DEMA) पर है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

8-12 सितंबर का पैटर्न भारतीय बाजार में सुधार दिखा रहा है। 9 सितंबर को केवल 6 अंकों से Higher Low बना। अगले दिन यानी 10 सितंबर को 100 अंकों का Higher High बना। 11 सितंबर को केवल 2 अंकों से Higher Low बना जबकि अगले दिन यानी 12 सितंबर को 100 अंकों का Higher High बना। आज हल्का सा गैपडाउन है, देखते हैं शुक्रवार का Low बचता है या नहीं। अगर शुक्रवार के Low के नीचे टिके तभी लॉन्ग पोजीशन से बाहर आएं।

बाजार: इस हफ्ते के संकेत

अगस्त रिटेल महंगाई दर 2.07% (अनुमान 2.20%) पर आया । 17 सितंबर को US फेड बोर्ड बैठक, ब्याज दरों में कटौती संभव है। दिसंबर 2024 के बाद पहली बार ब्याज दरों में कटौती होगी। साथ ही ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद ये पहली बार ब्याज दरों में कटौती होगी। 2024 में, फेड ने ब्याज दरों में 1% की कटौती की थी। निफ्टी में जोरदार तेजी जारी, शुक्रवार को लगातार 8वें दिन हरे रंग में बंद हुआ। अब 5 दिनों से निफ्टी ने higher high और higher low बनाया है। पिछले पूरे हफ्ते निफ्टी ने higher high और higher low बनाया। FIIs ने शॉर्ट पोजीशन को कवर करना शुरू कर दिया है। पिछले हफ्ते की शुरुआत में 7.5% के मुकाबले FIIs अब 12% लॉन्ग हैं । FIIs ने अब तक 20,000 नेट शॉर्ट पोजीशन कवर की। भारत-US ट्रेड डील इस हफ्ते फिर से शुरू होगी। डॉनल्ड ट्रंप भारत विरोधी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। ट्रंप ने चीन की आलोचना की लेकिन भारत पर कुछ नहीं बोले। निफ्टी पर, 25,150-25,200 आखिरी बड़ा रजिस्टेंस है और 25,200 के ऊपर, अगला बड़ा रजिस्टेंस 25,500 पर है। बैंक निफ्टी 54,800 पर बंद होने में कामयाब रहा। बैंक निफ्टी लंबे समय बाद 20 DEMA के ऊपर बंद हुआ। अगर बैंक निफ्टी 55,200 पार कर लेता है, तो ट्रेंड पॉजिटिव हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें