Stock Market Strategy: 25,000 की तैयारी में निफ्टी, अब चुनिंदा शेयरों पर करें फोकस

Stock Market Strategy: अनुज सिंघल ने कहा कि बहुत आसान है ट्रेडर और निवेशक अब चुनिंदा शेयरों पर फोकस करें। निफ्टी ट्रेड करना है तो 24,220 का स्टॉप लॉस रखें। मजबूती वाले शेयरों पर फोकस करें। आज टाटा मोटर्स हीरो ऑफ द डे हो सकता है। ऐसे ही आपको शेयर तलाशने होंगे। बाजार का टेक्स्चर अब वापस बुल मार्केट वाला है

अपडेटेड May 08, 2025 पर 8:53 AM
अनुज सिंघल ने कहा कि रात को पाकिस्तान की तरफ से तनाव नहीं बढ़ा लेकिन सीमा पार से गोलाबारी जारी है।

Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल बाजार ने भी भारतीय सेना को सलाम किया। निफ्टी 150 अंक नीचे खुलकर भी हरे निशान में बंद हुआ। मिडकैप में शानदार रिकवरी हुई, breadth पॉजिटिव रही। भारत जैसे पावरफुल देश के लिए यह एक्शन दिखाना जरूरी था। अब तनाव बढ़ा भी तो भी बाजार तैयार है। एक-एक संकेत धीरे-धीरे अच्छे हो रहे हैं। भारतीय बाजार अब नतीजों पर रिएक्ट कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप भी अब परिपक्व ढंग से बात कर रहे हैं। FIIs भी अब F&O में लॉन्ग हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अभी के लिए 25,000 का लक्ष्य, फिर करेंगे ऑल-टाइम हाई की तैयारी है। बस अब कल का निचला स्तर यानि 24,220 एक SL रहेगा। इसका मतलब यहां से सिर्फ 200 अंकों का रिस्क और ऊपर चलने के लिए 600 अंक हैं। :1 का रिवॉर्ड: रिस्क-रिवॉर्ड अच्छा है।

आज के लिए संकेत

अनुज सिंघल ने कहा कि रात को पाकिस्तान की तरफ से तनाव नहीं बढ़ा लेकिन सीमा पार से गोलाबारी जारी है। US फेड ने ब्याज दरें में बदलाव नहीं किया है। फेड चेयरमैन पॉवेल का मंत्र Wait & see & watch !पॉवेल ने कहा कि हमें जल्दबाजी में काम करने की जरूरत नहीं है। हम धैर्य रख सकते हैं। कल अमेरिकी बाजार स्टेबल रहे। US राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने कहा कि आज रात बड़े और काफी सम्मानित देश के साथ ट्रेड डील का एलान करूंगा। खबरों के मुताबिक ये ट्रेड डील UK के साथ हो सकती है। अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार FIIs नेट लॉन्ग हैं आज कुछ बहुत बड़े नतीजे आने हैं ।


अनुज सिंघल ने कहा कि घरेलू इकोनॉमी के 5 बड़ी कंपनियों के नतीजे आज आएगे। एशियन पेंट्स L&T, टाइटन, ब्रिटानिया, पिडिलाइट के नतीजे आज आएंगे। आज सबसे ज्यादा L&T के नतीजों और कमेंट्री पर नजर रहेगी । L&T पूरी इकोनॉमी का proxy है क्योंकि उसका कारोबार हर बड़े सेक्टर में है। इसके अलावा एशियन पेंट्स और ब्रिटानिया के नतीजों पर भी खास नजर होगी। डिमांड रिकवरी है या नहीं ये एशियन पेंट्स और ब्रिटानिया के नतीजों से पता लगेगा।

तो अब क्या करें ट्रेडर और निवेशक?

अनुज सिंघल ने कहा कि बहुत आसान है ट्रेडर और निवेशक अब चुनिंदा शेयरों पर फोकस करें। निफ्टी ट्रेड करना है तो 24,220 का स्टॉप लॉस रखें। मजबूती वाले शेयरों पर फोकस करें। आज टाटा मोटर्स हीरो ऑफ द डे हो सकता है। ऐसे ही आपको शेयर तलाशने होंगे। बाजार का टेक्स्चर अब वापस बुल मार्केट वाला है। बाजार में अब आप अच्छे शेयरों में फंसेंगे नहीं। निवेशकों के लिए भारतीय बाजार सोने की खान है। पूरी बेयर मार्केट में यही नजरिया था कि SIP बढ़ाइये। अभी भी यही राय है, हर गिरावट में अच्छे शेयर लीजिये। निवेशकों के लिए सुनहरा दौर है। वेल्थ क्रिएशन पर फोकस करिये।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी का पहला सपोर्ट 24,280-24,320 (ऑप्शन आंकड़ों के मुताबिक) पर है। जबकि बड़ा सपोर्ट 24,180-24,220 (कल का निचला स्तर) पर है। खरीदारी का जोन 24,300-24,350 पर है जबकि सख्त SL 24,175 पर लगाए। पहला रजिस्टेंस 24,450 (कल का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24,520-24,550 (ऑप्शन आंकड़ों के मुताबिक) पर है। बड़े रजिस्टेंस पर इंट्राडे ट्रेडर्स मुनाफावसूली करें। पोजीशनल ट्रेडर्स 24,220 के क्लोजिंग SL के साथ लॉन्ग रहें।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि कल निफ्टी बैंक दिन के हाई पर बंद हुआ है। HDFC बैंक और ICICI बैंक अभी भी काफी मजबूत हैं। पहला रजिस्टेंस 54,900-55,100 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 55,200-55,400 पर है। वहीं पहला सपोर्ट 54,200-54,300 पर है। बड़ा सपोर्ट 53,900-54,000 पर है। खरीदारी का जोन 54,200-54,400 पर है इसके लिए सख्त SL 54,100 पर लगाए।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी 24,476-24,528 को पार करने की करेगा कोशिश, बैंक निफ्टी में ये लेवल्स होंगे अहम

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।