Get App

Stock Market Strategy: बाजार ने इग्नोर किया ट्रंप फैक्टर, सिक्सर लगाने की तैयारी में निफ्टी, जानें आज इंडेक्स के लिए कौन से लेवल हैं अहम

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी ने अब डोनॉल्ड ट्रंप के फैक्टर को इग्नोर कर दिया है। ट्रंप फैक्टर पर निफ्टी 2 बार 23,800 से 21,900 तक फिसला है। अब 23,800 निफ्टी का नया बेस होगा और शायद ये ना टूटे। 26,200 से 23,800 की बेयर मार्केट घरेलू कारणों से आई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2025 पर 9:04 AM
Stock Market Strategy: बाजार ने इग्नोर किया ट्रंप फैक्टर, सिक्सर लगाने की तैयारी में निफ्टी, जानें आज इंडेक्स के लिए कौन से लेवल हैं अहम
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी पर नया शिखर बनने में अभी थोड़ा समय लगेगा। अगर अर्निंग सीजन में पिक-अप आया तो निफ्टी भी नया HIGH लगाएगा।

Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा किपिछले 2 महीनों में भारतीय बाजार की मजबूती दिखी है। ट्रंप टैंट्रम में लाइन ली थी कि कम गिरेंगे, ज्यादा चलेंगे और बाजार ज्यादा चले। भारतीय बाजार पूरे ग्लोबल संकट के दौरान सबसे कम गिरे और अब भारतीय बाजार सबसे तेज चल रहे हैं। उम्मीद के मुताबिक बैंक निफ्टी ने सबसे पहले नया शिखर बनाया। कल निफ्टी IT का प्राइस एक्शन काफी शानदार था। खराब नतीजों पर भी शेयर चले, भले ही शॉर्टकवरिंग हो। अभी भी बैंक निफ्टी सबसे मजबूत है।

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी पर नया शिखर बनने में अभी थोड़ा समय लगेगा। अगर अर्निंग सीजन में पिक-अप आया तो निफ्टी भी नया HIGH लगाएगा। अब यहां से ऑटो, FMCG, रियल एस्टेट के नतीजे सबसे अहम होंगे। अगर इकोनॉमी से जुड़े सेक्टर्स के नतीजे मजबूत रहे तो नया HIGH लग सकता है। लेकिन अगर नतीजे कमजोर रहे तो फिर से करेक्शन होगा।

बाजार: आज के संकेत

आज है मंगलवार, यानी सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी। आज HCL Tech, Havells, M&M Fin, AU Bank, टाटा कम्युनिकेशंस के नतीजे आएंगे। डॉलर इंडेक्स घटकर अब 98.5 पर आया है। एक महीने में डॉलर का भाव 88 से 85 पर आ गया है। FIIs की कैश में लगातार खरीदारी जारी है, लेकिन क्वांटम घटा है। FIIs के बैंक निफ्टी फ्यूचर्स में मुनाफावसूली के पहले संकेत मिले हैं । मार्च में 8 कोर इंडस्ट्रीज की ग्रोथ 3.8% रही, जो पिछले महीने 3.4% थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें