Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि CNBC-आवाज़ के दर्शकों को इस समय मोटा मुनाफा होगा। 22,150 से निफ्टी और 48,100 से बैंक निफ्टी पर लॉन्ग का नजरिया था। रोज यही कहा कि मुनाफा बुक मत करिए, SL को ऊपर लाते रहें। अब भी नजरिया वही है लेकिन एक हल्का सा फर्क है। अब कल का निचला स्तर यहां से 216 अंक नीचे है। अगर इतना बड़ा SL नहीं रख सकते तो पोजीशन हेज कर लें। कल हमने क्लोजिंग में पुट लेकर पोजीशन लेकर जाने को कहा था।
